सिंह ब्रदर्स वेलफेयर आर्गेनाइजेशन संस्था के सदस्य ने अपना जन्मदिन सहारनपुर में गरीब और जरूरतमंद के बीच
मनाया ।
ब्रदर्स वेलफेयर आर्गेनाइजेशन संस्था के एक सदस्य ने अपना जन्मदिन सहारनपुर में गरीब और जरूरतमंद बच्चों के साथ केक काटकर मनाया। खास बात ये रही कि जब इन बच्चों के साथ इस व्यक्ति ने जन्मदिन मनाते हुए केक काटा तो उनकी चेहरों पर चमक दिखाई दी। जानकारी के अनुसार सहारनपुर शहर के समाज सेवी मनजोत सिंह ने नेक कार्य की मिसाल देते हुए व संस्था की सामाजिक व आर्थिक समानता की मुहिम को सबल देते हुए अपना जन्मदिन सादगीपूर्ण तरीके से झुग्गी-झोपड़ी के कचरा बीनने वाले गरीब बच्चों के साथ केक काटकर मनाया। संस्था अध्यक्ष मनिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके संस्था के सदस्य सभी शुभ अवसरों को अनाथालय व गरीब बच्चों के साथ मनाते हैं ताकि समाज में सामजिक व आर्थिक भेदभाव को समाप्त किया जा सके व बच्चों में खुशी के कुछ पल बांट सके व संस्था हमेशा इसके लिए प्रयासरत रहेगी ।
0 comments:
Post a Comment