थिरकती - परमजीत कौर ।

ऐ ज़िंदगी ,
ये कैसा मोड़ है ....?
मंज़िल किस ओर है ...?
कहीं जीवन की जद्दो -जहद और भूख से बोझिल चेहरे ,
कहीं दिखावा तो कहीं विवशता का अंधेरा !
मगर , इस मंज़र में हज़ारों आँखें ढूँढती हैं, अपना बसेरा !
ये कैसी पहेली है ...?
कभी तेज़ धूप से धमकाती ,
तो कभी आसमान से बरसती बूंदों में थिरकती,
ढाढ़स  भी बंधाती है ।
आँख बंद की तो ,
हौले से कान में कह जाती है – बस , थोड़ा और सब्र कर !
सुकून से , आँख खोल दी मैंने,
मगर, फिर वही मायूसी !
वही अंधेरा !
कब होगा ...खुशियों का सवेरा ...?

परमजीत कौर
SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment

सरहदी गान्धी ने हिन्दू मुस्लिम एकता के साथ पाकिस्तान का विरोध किया : एडवोकेट सैयद जलालुददीन

   नई  दिल्ली :  टी एन भारती द्वारा न्यूज़ रिपोर्ट  अंग्रेजो भारत छोडो आन्दोलन के लिए सरहदी गान्धी भारत  रत्न खान अब्दुल गफ्फार खान ( बादशाह...

_