प्यार की बदहजमी सी हो रही है।
कोई बेवफाई का हाजमोला ला दे।।
बहुत निभा चुकी प्रेम की कसमें।
बेवफाई करके तोड़ दूं सब वादे।।
अब जमाना ही कहां प्यार का?
सबको साथ चाहिए दूसरे यार का।।
सीधी सादी जिंदगी रास ना आए।
रोमांच चाहिए अन्य दिलदार का।
सुनो! अब नेक नहीं रहे मेरे इरादे।
कोई बेवफाई का हाजमोला ला दे।।
करवटें बदल बहुत काट ली रातें।
वही घिसी पिटी सी कंठस्थ बातें।।
बहुत हो चुकी गोलियों सी गालियां।
आज तक सहे तुम्हारे मुक्का लातें।।
अब झूठे प्रेम का ओर ज़हर ना दे।
कोई बेवफाई का हाजमोला ला दे।।
जब तक प्यार था मैंने निभाया।
अब सोचूं जवानी क्यों की ज़ाया?
पता नहीं कमी कहां रह गई थी।
दुनिया का दस्तूर मुझे ना आया।।
इससे ज्यादा दर्द ना दे शहजादे।
कोई बेवफाई का हाजमोला ला दे।।
साधना
कोई बेवफाई का हाजमोला ला दे।।
बहुत निभा चुकी प्रेम की कसमें।
बेवफाई करके तोड़ दूं सब वादे।।
अब जमाना ही कहां प्यार का?
सबको साथ चाहिए दूसरे यार का।।
सीधी सादी जिंदगी रास ना आए।
रोमांच चाहिए अन्य दिलदार का।
सुनो! अब नेक नहीं रहे मेरे इरादे।
कोई बेवफाई का हाजमोला ला दे।।
करवटें बदल बहुत काट ली रातें।
वही घिसी पिटी सी कंठस्थ बातें।।
बहुत हो चुकी गोलियों सी गालियां।
आज तक सहे तुम्हारे मुक्का लातें।।
अब झूठे प्रेम का ओर ज़हर ना दे।
कोई बेवफाई का हाजमोला ला दे।।
जब तक प्यार था मैंने निभाया।
अब सोचूं जवानी क्यों की ज़ाया?
पता नहीं कमी कहां रह गई थी।
दुनिया का दस्तूर मुझे ना आया।।
इससे ज्यादा दर्द ना दे शहजादे।
कोई बेवफाई का हाजमोला ला दे।।
साधना

0 comments:
Post a Comment