कोरोना पर कविता

बचाना है जान को,जहान को ,
इस धरा के अब हर इंसान को ।।

यही ध्येय होगा अब हमारा ,
ये सन्देश पहुँचे हर इंसान को ।।

सबका साथ हो सबका विश्वास हो ,
आशा के साथ सबका विकास हो ।।

तब ही कोरोना को जीत पायेंगे ,
ऐसा जन-जन में विश्वाश हो ।।

लॉक डाउन ही एक आस है ,
बनी नहीं दवा कोई खास है ।।

घर में बैठे रहे हम सभी अभी ,
इसको जीतने की यही आस है ||

थोड़े दिनों की तो तकलीफ है ,
मिलेगा कुछ दिनों में रिलीफ है ।।

घबराने की कोई जरूरत नहीं ,
यही हमारा अब एक बिलीफ है ।।

यह है एक भयानक सक्रमण का रोग ,
इस पर चल नहीं सकता कोई अभियोग ।।

जो निकलेगा इस समय घर से बाहर ,
उस पर चलेगा कोर्ट में अभियोग ।।

गगन भी ध्वनी प्रदुषण से मुक्त है
जबसे वायुयान नहीं चल रहे है ।।

पृथ्वी भी प्रदुषण से अब मुक्त है ,
वाहन व् उद्योग पूरी तरह से बंद है ।।

घर से बाहर जब तुम निकलो ,
मुहँ को ढक कर तुम निकलो ।।

यही सुरक्षा कवच है तुम्हारा ,
इसे गांठ बाँध कर रख लो ।।

सोशल डिस्टेंस ही एकमात्र दवा है ,
बाकी तो अब सभी बेकार दवा है ।।

सोशल डिस्टेंस को तुम अपनाओ ,
कोरोना को अब दूर मार भगाओ ।।

यही प्रशासन विभाग का सन्देश ,
वर्ना होंगे तीसरी स्टेज में प्रवेश ।।

इस पर सभी को अम्ल करना है
मरघट की राह कदम न धरना है ।।

आर.के.रस्तोगी (गुरुग्राम)
SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment

पशु प्रेमी निशा सिंह के नेतृत्व में जिला कलेक्टर को महामहिम राष्ट्रपति के नाम अपनी पांच मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा

मंडला, दीप्ति कौर। मध्य प्रदेश के मंडला में पशु प्रेमी निशा सिंह के नेतृत्व एक प्रतिनिधि मंडल के साथ जिला कलेक्टर को महामहिम राष्ट्रपति के न...

_