प्रयागराज -असगर अली !
अपहरण कर हत्या करने वाले 04 शातिर अपराधी गिरफ्तार
प्रयागराज: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक यमुनापार IPS सौरभ दिक्षित के मार्गदर्शन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कुछ दिन पूर्व खीरी थाना क्षेत्र शिवम् सोनी नाम के लड़के को अपहरण करके उसकी हत्या कर दी गई थी। जिसमें तत्परता दिखाते हुए खीरी पुलिस में कुछ अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वही इस घटना में संलिप्त चार अपराधी फरार चल रहे थे। मु0अ0सं0 11/2021 से सम्बन्धित 04 अभियुक्तों 1. अजय सिंह पटेल 2. दीपक पाण्डेय 3. सुधीर कुमार 4. दीपेश कुमार सिंह को आज गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया गया। गिरफ्तार हुए आरोपियों के पास से पुलिस ने 01 अवैध देशी तमंचा व 03 जिन्दा कारतूस बरामद किया है।
0 comments:
Post a Comment