समाजसेवा के क्षेत्र में अनूठी पहल करने वाले फरीदाबाद के 'नोबल बर्तन बैंक' की संस्थापिका मोनिका गुप्ता को नई दिल्ली के पश्चिम विहार स्थित भारती विद्यापीठ यूनिवर्सिटी में आयोजित भव्य 'इंस्पायरिंग इंडियंस अवॉर्ड्स 2026' समारोह में वीआईपी गेस्ट के रूप में सम्मानित किया गया।
यह प्रतिष्ठित आयोजन ARK फाउंडेशन एवं धर्माथ समर्पण न्यास द्वारा जीव एकता फाउंडेशन और कृष्णा सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के सहयोग से राष्ट्रसेवा और उत्कृष्ट उपलब्धियों को राष्ट्रीय पहचान देने के उद्देश्य से किया गया था।
समारोह का मुख्य आकर्षण वरिष्ठ पत्रकार, लेखिका एवं जनसंपर्क विशेषज्ञ नीलिमा ठाकुर द्वारा संकलित कॉफी टेबल बुक 'द अचीवर्स - इंस्पायरिंग इंडियंस वॉल्यूम 6' का भव्य लोकार्पण रहा। इस पुस्तक में देश के 30 प्रेरणादायी अचीवर्स के संघर्ष, सेवा, नेतृत्व और सफलता की वास्तविक जीवनगाथाओं को प्रमुखता से स्थान दिया गया है।
कार्यक्रम के दौरान नोबल बर्तन बैंक की संस्थापिका मोनिका गुप्ता के साथ-साथ नोबल बर्तन बैंक टीम की समाजसेविका सुमन लता समेत देश के 21 उत्कृष्ट समाजसेवियों और अचीवर्स को सम्मानित हुई।
यह सम्मान उन्हें समाज के प्रति उनके उल्लेखनीय योगदान, जनसेवा और राष्ट्र निर्माण में निभाई गई उनकी प्रेरणादायी भूमिका के लिए प्रदान किया गया। मोनिका गुप्ता द्वारा संचालित 'नोबल बर्तन बैंक' पर्यावरण संरक्षण और जरूरतमंदों की सहायता की दिशा में एक सराहनीय कदम है, जिसे राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर बड़ी पहचान मिली है।


0 comments:
Post a Comment