हरियाणा के फरीदाबाद NIT में ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान की ओर से रक्षाबंधन एवं तीज महोत्सव के उपलक्ष में सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पावन अवसर पर अध्यात्म, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अनूठा संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में असिस्टेंट कमिश्नर पंकज ने शिरकत की, जबकि विशेष अतिथि के रूप में रेड क्रॉस की ओर से पुरुषोत्तम उपस्थित रहे। ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान की ओर से ममता दीदी ने, कार्यक्रम में पधारे सभी विशिष्ट अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत और सम्मान किया।
सम्मान समारोह के दौरान समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले गणमान्य लोगों को सम्मानित किया गया। इस कड़ी में 'नोबल बर्तन बैंक' की फाउंडर मोनिका गुप्ता को 'गेस्ट ऑफ ओनर' के रूप में अवॉर्ड देकर सम्मानित किया, साथ ही नोबल बर्तन बैंक टीम की सुमनलता भी सम्मानित हुई।
तीज और रक्षाबंधन के इस पावन पर्व पर सम्मान समारोह में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं और अतिथियों के लिए सात्विक प्रसाद भोज का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी और आपसी प्रेम व भाईचारे का संदेश प्रसारित किया।

0 comments:
Post a Comment