नई दिल्ली: मलिनी सरीन, संवाददाता।
राजधानी दिल्ली स्थित प्रतिष्ठित भारतीय संविधान सभागार में 'आरोग्य दर्पण स्वास्थ्य संस्था' के तत्वावधान में 'विकसित भारत 2047' विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए सहेली NGO की राष्ट्रीय अध्यक्षा सुश्री शबाना खान को सम्मानित किया गया।
सुश्री शबाना खान को उनके नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य जागरूकता और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए किए जा रहे लगातार सराहनीय कार्यों के मद्देनजर 'नेशनल आइकन अवार्ड' (NATIONAL ICON AWARD) से नवाजा गया।
इस अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों से आए प्रबुद्ध जन, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। वक्ताओं ने 'विकसित भारत 2047' के विजन को साकार करने में जमीनी स्तर पर काम कर रहे सामाजिक संगठनों और उनके प्रतिनिधियों की भूमिका को सराहा। सुश्री शबाना खान को यह सम्मान मिलने से उनके समर्थकों और सहेली NGO से जुड़े कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

0 comments:
Post a Comment