सिद्धि-रिद्धि फाउंडेशन ने राजधानी नई दिल्ली में महिलाओं, बच्चों एवं समाज के कमजोर वर्गों की सुरक्षा तथा सामाजिक वातावरण को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से चल रहे अवैध देह व्यापार एवं अवैध नशे की बिक्री एवं नशे के कारोबार जैसी गंभीर सामाजिक समस्याओं के विरुद्ध लगातार आवाज उठाई है।
फाउंडेशन अपनी टीम द्वारा अपने सामाजिक दायित्व के तहत ऐसे क्षेत्रों और क्षेत्रों से संबंधित मामलों को वहाँ के प्रशासन एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों/कर्मचारियों के संज्ञान में लाने के लिए अथक प्रयास किए हैं। जहाँ से भी अवैध गतिविधियों की आशंका या शिकायत सामने आई है। वहाँ यह संस्था तुरंत सक्रिय हुई। संस्था का उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष को निशाना बनाना नहीं, बल्कि उन सभी अवैधानिक लोगों के विरुद्ध कानून की मदद करना एवं संस्था का उद्देश्य उसकी निष्पक्ष जांच कराना वा आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित कराना है।
सिद्धि-रिद्धि फाउंडेशन का मानना है कि महिलाओं और बच्चों के शोषण, मानव तस्करी को रोकने, जबरन अवैध देह व्यापार, नशीले पदार्थों के उपयोग से शारीरिक व मानसिक क्षति एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों को रोकना, जिससे उन सभी को सुरक्षित वातावरण मिलना उनका अधिकार है।
फाउंडेशन की टीम ने सामाजिक जागरूकता बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी होने पर मदद के लिए संबंधित अधिकारियों तक पहुँचाने तथा जरूरतमंद महिलाओं,ल़डकियों एवं बच्चों को उचित सहायता और मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास किए हैं।
प्रशासन से प्रभावी कार्यवाही की मांग:
सिद्धि-रिद्धि फाउंडेशन ने दिल्ली प्रशासन एवं संबंधित कानून-प्रवर्तन एजेंसियों से मांग की है कि दिल्ली में चल रहे अवैध देह व्यापार, मानव तस्करी और अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री एवं नशे के कारोबार से संबंधित शिकायतों की निष्पक्ष एवं गहन जांच की जाए और यदि जांच में अपराध प्रमाणित होता है, तो प्रशासन कानून के अनुसार उन सभी लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।
साथ ही साथ इस संस्था ने यह भी अपील की है कि ऐसे मामलों में पीड़ित सभी महिलाओं, ल़डकियों एवं बच्चों की पहचान और गरिमा की पूरी तरह रक्षा की जाए तथा उन्हें आवश्यक कानूनी मदद, सामाजिक मदद और पुनर्वास संबंधी सहायता उपलब्ध कराई जाए।
संस्था का संकल्प:
सिद्धि-रिद्धि फाउंडेशन निरंतर प्रयासरत रहते हुए, आगे भी महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा, बाल-संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक जागरूकता के अभियान के क्षेत्र में कार्य करती रहेगी। संस्था का उद्देश्य है कि एक ऐसा सुरक्षित और सम्मानजनक समाज बनाने में योगदान देना है, जहाँ महिलाओं, ल़डकियों और बच्चों को शोषण मुक्त तथा अपराध से मुक्त वातावरण मिल सके।
सिद्धि-रिद्धि फाउंडेशन सभी नागरिकों से भी अपील करती है/करता है कि यदि उन्हें किसी क्षेत्र में चलाए जा रहे या हो रहे अवैध देह व्यापार की गतिविधि, मानव तस्करी, महिलाओं, ल़डकियों एवं बच्चों के शोषण अथवा अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री एवं कारोबार से संबंधित विश्वसनीय जानकारी मिलती है, तो वे स्वयं कानून को अपने हाथ में न लें और उचित माध्यम से संबंधित पुलिस अधिकारियों को सूचित करें या हमारी सिद्धि-रिद्धि फाउंडेशन से संपर्क कर सूचना दें सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment