'इंस्पायरिंग इंडियंस अवॉर्ड्स 2025' का भव्य आयोजन

21 समाजसेवियों एवं अचीवर्स का सम्मान, नारी शक्ति फैशन शो बना आकर्षण

दिल्ली : पूनम रानी बागरी, संवाददाता ।

समाजसेवा, राष्ट्रसेवा एवं उत्कृष्ट उपलब्धियों को राष्ट्रीय पहचान देने के उद्देश्य से ARK फाउंडेशन एवं धर्माथ समर्पण न्यास द्वारा जीव एकता फाउंडेशन और कृष्णा सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के सहयोग से भारती विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, पश्चिम विहार, नई दिल्ली में 'इंस्पायरिंग इंडियंस अवॉर्ड्स 2025' का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाजसेवा को समर्पित 21 उत्कृष्ट समाजसेवियों एवं अचीवर्स को उनके उल्लेखनीय सामाजिक योगदान, जनसेवा और राष्ट्र निर्माण में निभाई गई प्रेरणादायी भूमिका के लिए सम्मानित किया गया।

कॉफी टेबल बुक का हुआ लोकार्पण

समारोह का प्रमुख आकर्षण वरिष्ठ पत्रकार, लेखिका एवं जनसंपर्क विशेषज्ञ नीलिमा ठाकुर द्वारा संकलित कॉफी टेबल बुक 'द अचीवर्स - इंस्पायरिंग इंडियंस वॉल्यूम 6' का लोकार्पण रहा। इस पुस्तक में देश के 30 प्रेरणादायी अचीवर्स की संघर्ष, सेवा, नेतृत्व और सफलता की वास्तविक जीवनगाथाओं को स्थान दिया गया है।

मुख्य अतिथि

मांगे राम चौहान (डिप्टी हाउसिंग कमिश्नर, बरेली)

प्रदीप सिंह (प्रशासनिक अधिकारी)

सुभाष डावर (उद्यमी एवं समाजसेवी)

डॉ. रविन्द्र कुमार पाहुजा (एसपीपी न्यायिक मजिस्ट्रेट, क्लास-1, दिल्ली हाईकोर्ट)

प्रो. (डॉ.) शरद कुमार वर्मा (पीसीएस अधिकारी)

डॉ. विजया लक्ष्मी गुप्ता (डिप्टी जेलर, गाजियाबाद)

विशिष्ट अतिथि

मोहित बजाज, परवीन वर्मा, आदर्श गुप्ता, कुमुद राय (देवदूत वानर सेना), मीनाक्षी अनुपम, संजय शर्मा (जीव एकता फाउंडेशन), राजेश चौहान, नीतू सैनी, स्वाति त्रिपाठी, कविता, श्वेता मिश्रा (योगानोमी वेलनेस), योगाचार्य मंगेश त्रिवेदी, शीशपाल गुर्जर, मोनिका गुप्ता, भागेश सिंह, हनी सहगल, दीपक पांडे, अरविंद चक्रवाल, प्राची वी. रायजादा, नदीम अंसारी (पी न्यूज), आशीष चौधरी, विकास चौहान, और सविता ठाकुर सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

सम्मानित अचीवर्स

कपिल गुर्जर, गीता गुप्ता, सचिन दानोडा, देव राजपूत, योगिनी वान्या शर्मा, लता सहरावत, सत्य प्रकाश, रोहित उपाध्याय, सुनील राठौड़, देशवीर नैन, धीरज सिंह चौहान, विनोद कुमार, राम कुमार शर्मा, शिव कुमार प्रधान, लोकेश कुमार, विकास सिंह, और सुमनलता सहित अन्य महानुभावों को सम्मानित किया गया।

विशेष पुरस्कार

ह्यूमैनिटी अचीवर्स अवॉर्ड: देवदूत वानर सेना संगठन को मानवता और समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment

'इंस्पायरिंग इंडियंस अवॉर्ड्स 2025' का भव्य आयोजन

21 समाजसेवियों एवं अचीवर्स का सम्मान, नारी शक्ति फैशन शो बना आकर्षण दिल्ली : पूनम रानी बागरी, संवाददाता । समाजसेवा, राष्ट्रसेवा एवं उत्कृष्ट...

_