मुंबई में सॉन्गबर्ड्स ग्रुप ने मनाया अपना दूसरा स्थापना दिवस

मुंबई : ( काजल खोसला द्वारा मुंबई की न्यूज रिपोर्ट)

स्टारमेकर के मशहूर सिंगिंग ग्रुप ‘सॉन्गबर्ड्स’ ने अपने 2 साल पूरे होने पर मुंबई में अपना दूसरा स्थापना दिवस बड़े ही जश्न के साथ मनाया।

इस खास मौके पर देश के अलग-अलग राज्यों से आए सिंगर्स ने इवेंट में हिस्सा लिया और अपनी आवाज का जलवा बिखेरा। कार्यक्रम का संचालन परवेश जी ने बेहद शानदार ढंग से किया, जिससे पूरे आयोजन में चार चांद लग गए।

समारोह के दौरान केक कटिंग सेरेमनी भी रखी गई, जिसमें प्रतियोगिता के विजेता श्वेता और सनी ने अपने हाथों से केक काटा। इस अवसर पर ग्रुप के कैप्टन अभिजीत कुमार और माही ने कहा, "हमारा मुख्य उद्देश्य हमारे सिंगर्स को एक नई पहचान देना और उन्हें इंडियन आइडल जैसे बड़े मंच तक पहुँचाना है।"

इवेंट के बाद सॉन्गबर्ड्स ग्रुप की तरफ से सभी सिंगर्स के लिए मुंबई दर्शन हेतु बस की व्यवस्था की गई थी। इस आयोजन में दोनों कैप्टन अभिजीत कुमार और माही के अलावा अमन चौहान, अनवर शेख, भरत ठक्कर, सपना गांधी, जश गांधी, गुंजा सिंह, अर्पिता, गुरप्रीत कौर, कहानी पारीख, पूर्णिमा पारीख, अंकुर पारीख, कमल कुमार, रेणु, कमल मित्तल, काजल खोसला, संगीता वर्मा, सतपाल सिंह महमी, शोभा चावला, शोभित मिश्रा, अनुराधा राजपूत, विनोद, सन्नी, स्वरा जाधव, श्वेता वर्मा, स्मृति वर्मा, विक्की आनंद, उमाशंकर, ज़मीर मोहम्मद, हर्ष और निर्मल सिंह ने अपने गीतों से सबका मन मोह लिया।



SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment

मुंबई में सॉन्गबर्ड्स ग्रुप ने मनाया अपना दूसरा स्थापना दिवस

मुंबई : ( काजल खोसला द्वारा मुंबई की न्यूज रिपोर्ट) स्टारमेकर के मशहूर सिंगिंग ग्रुप ‘सॉन्गबर्ड्स’ ने अपने 2 साल पूरे होने पर मुंबई में अपना...

_