कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष डॉ. शाजिया नाज (LLB) ने सहारनपुर में हाल ही में हुए मस्जिद विवाद के दौरान जेल गईं दिल्ली की पूर्व इंटरनेशनल बीबीसी पत्रकार और समाजसेविका हुदा जरीवाला की जमानत कराकर एक बार फिर क्षेत्र में अपनी सक्रियता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण दिया है।
हुदा जरीवाला को जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कथित टिप्पणी करने के मामले में सहारनपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। घटना की जानकारी मिलते ही देवबंद की चर्चित कांग्रेसी, समाजसेवी और देवबन्द की पूर्व चेयरपर्सन स्वर्गीय जीनत नाज की पुत्री डॉ. शाजिया नाज (LLB) ने त्वरित कदम उठाया। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के लीगल सैल के सोनू पठान और वरिष्ठ अधिवक्ता मोहम्मद अली, अधिवक्ता जमाल साबरी एवं अधिवक्ता सूफियान से संपर्क कर मामले की गंभीरता से अवगत कराया।
इसके बाद वरिष्ठ अधिवक्ता मोहम्मद अली और उनकी लीगल टीम ने अदालत में पैरवी की, जिसके परिणामस्वरूप हुदा जरीवाला को न्यायालय से जमानत मिल गई। स्थानीय लोगों का मानना है कि डॉ. शाजिया नाज और उनके समर्क से लीगल टीम के समय पर उठाए गएसमय से कदम और कानूनी सहयोग के बिना हुदा जरीवाला को लंबी कानूनी प्रक्रिया और जेल की मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता था।
कांग्रेसी डॉ. शाजिया नाज अपनी दिवंगत माता और कांग्रेस की दिग्गज नेत्री रहीं स्वर्गीय जीनत नाज के राजनीतिक और सामाजिक नक्शेकदम पर चलते हुए लगातार देवबंद क्षेत्र में जनहित और मानवाधिकार से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।



0 comments:
Post a Comment