बेजुबानों का सहारा बनी मनप्रीत कौर, दे रही हैं बीमार और लावारिस जानवरों को नई जिंदगी


दिल्ली:  संवाददाता, मालिनी सरीन

दिल्ली की रहने वाली पशु प्रेमी मनप्रीत कौर पिछले कई सालों से बेजुबान और असहाय जानवरों की सेवा में दिन-रात जुटी हुई हैं। आज के समय में जब लोग अपने व्यस्त जीवन में अपनों के लिए भी समय नहीं निकाल पाते, वहीं मनप्रीत कौर ने अपना पूरा जीवन मूक प्राणियों की रक्षा और उनकी सेवा के नाम कर दिया है।

मनप्रीत कौर ने जानवरों की सेवा के साथ-साथ एक बेहद उपयोगी पहल भी शुरू की है। अक्सर उन लोगों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो जाती है जो अपने घरों में कुत्ते या बिल्लियां पालते हैं, लेकिन घर में किसी शादी, पारिवारिक समारोह या जरूरी काम से बाहर जाना पड़ जाता है। ऐसे pet parents की इस परेशानी को दूर करने के लिए मनप्रीत कौर अपने घर पर ही एक फोस्टर होम (Foster Home) की तरह सेवाएं दे रही हैं। वह लोगों के पालतू जानवरों को अपने घर पर पूरी सुरक्षा और अपनेपन के साथ रखती हैं, जिससे उनके मालिकों को बाहर जाने पर अपने प्यारे पेट्स की फिक्र नहीं सताती।

मनप्रीत कौर का सेवा कार्य सिर्फ पालतू जानवरों तक सीमित नहीं है, बल्कि वह सड़क पर घूमने वाले उन बेजुबानों के लिए भी देवदूत हैं जो दुर्घटनाओं का शिकार हो जाते हैं या गंभीर बीमारियों से जूझ रहे होते हैं। घायल और बीमार जानवरों को समय पर दवाइयां देना, उनकी ड्रेसिंग करना और पशु चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज करवाना उनकी दिनचर्या का मुख्य हिस्सा है। सड़क के बेसहारा जानवरों को रोजाना भरपेट भोजन और साफ पानी मिले, इसका पूरा ध्यान मनप्रीत रखती हैं।

मनप्रीत कौर का यह सराहनीय कार्य न केवल पुण्य और धर्मार्थ का है, बल्कि यह समाज को यह भी संदेश देता है कि बेजुबान जानवरों के प्रति हमारा भी कुछ नैतिक कर्तव्य है। उनकी यह निस्वार्थ सेवा आज के दौर में इंसानियत की एक बेहतरीन मिसाल पेश कर रही है, जहां वे बिना किसी स्वार्थ के मूक प्राणियों की आवाज और उनका सहारा बन रही हैं।

SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment

मुंबई में सॉन्गबर्ड्स ग्रुप ने मनाया अपना दूसरा स्थापना दिवस

मुंबई : ( काजल खोसला द्वारा मुंबई की न्यूज रिपोर्ट) स्टारमेकर के मशहूर सिंगिंग ग्रुप ‘सॉन्गबर्ड्स’ ने अपने 2 साल पूरे होने पर मुंबई में अपना...

_