प्रयागराज - तबजील अहमद ।
एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित ने बताया कि 17 जनवरी को भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। तभी कुछ लोगों ने इंद्रदेव पर कुल्हाड़ी, कटवासा और लाठी से घाक हमला कर दिया था। गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई थी। इस मामले में इंद्रदेव के बेटे नितेश कुमार मिश्रा की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा कायम किया गया था। वारदात के बाद से सभी आरोपित फरार चल रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए इंस्पेक्टर खीरी संतोष सिंह और दारोगा मसीद खान की टीम को लगाया गया था। बुधवार दोपहर पुलिस को पता चला कि इस घटना के तीन अभियुक्त गड़री गांव में गौशाला के पास मौजूद हैं। तब पुलिस ने वहां दबिश देकर मोजरा पटेहरा निवासी चांदा बोड़वर, हरेंद्र सिंह और शिवकली उर्फ ऊषा पत्नी मान सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल भी बरामद कर लिया गया है। एसपी यमुनापार का यह भी कहना है कि दो नामजद अभियुक्त अभी फरार हैं। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
0 comments:
Post a Comment