स्कूल के स्थापना दिवस व महिला सम्मान समारोह पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोहा

गाजियाबाद - सविता शर्मा । 

शुक्रवार अपरान्ह पुराना विजय नगर की संत रविदास कालोनी  स्थित "ममता की छांव सेवा ट्रस्ट" द्वारा संचालित "इन्दू शिशु विद्या सदन" में " अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य  में महिलाओं के सम्मान के साथ ट्रस्ट का तृतीय वार्षिकोत्सव उल्लास सहित मनाया गया। जिसमें स्कूल  के बच्चों  के द्वारा  रंगारंग कार्यक्रम पेश किए गये। सम्मानित महिलाओं में   डा. नीलम पंवार (हैड आॅफ दी इकोनॉमिक्स डिपार्टमेन्ट- विद्यावती डिग्री कालेज ),  चम्पा माहौर (पार्षद),श्रुति मुखी(ट्रस्ट की सी. ए. अवैतनिक), देवी नन्दा (प्रचारिका मेरठ प्रान्त),सन्तोष गर्ग (समाज सेविका) ,सतविंदर जग्गी (प्रिन्सिपल -दयाल पब्लिक स्कूल), चन्र्दकान्ता गोयल (जिन्होंने स्कूल के बच्चों के लिए फर्नीचर प्रदान किया) । 

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों में डा.आनन्द (साहिबाबाद सेवा भारती प्रान्त के उपाध्यक्ष ),सुनील गर्ग (सेवा भारती महानगर के उपाध्यक्ष ), राजेश गर्ग (सेवा भारती महानगर के मन्त्री ) थे।अतिथि महिलाओं और ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा  संयुक्त रूप से माँ सरस्वती के समक्ष दीप  प्रज्ज्वलित किया गया। रजनी, किरन, पायल और लक्ष्मी ने सरस्वती वन्दना की, स्वागत गीत की प्रस्तुति राधिका, गौरी, प्राची, वंशिका, राखी ने की। नाटक "स्वच्छता अभियान" में राखी,कुलदीप, मनीष, ईशा और गौरी ने प्रस्तुति की। "हवन करेंगे" गाने पर छोटे-छोटे बच्चों  भूवि, निशान्त, सान्या, अंकुश, पलक और यश  ने नृत्य प्रस्तुत किया। "लकडी की काठी,  काठी पर घोडा", और "राधा- कृष्ण" नृत्य नन्दिनी और रजनी द्वारा पेश किया गया। 

संचालन शंभु नाथ मिश्रा , सीमा शर्मा ( ट्रस्ट  की सचिव व  प्रिंसिपल) वह योग शिक्षिका अर्चना शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।

    ट्रस्ट की गतिविधियों और ट्रस्ट की समिति का परिचय मंत्री आमोद कपूर  ने दिया। स्कूल समिति का परिचय सीमा शर्मा ने दिया। "ममता  की छांव सेवा ट्रस्ट" का गठन कर  दानदाताओं से धन एकत्र कर एक भवन क्रय  कर सेवा कार्य किया जा रहा है।  वर्तमान  में संत रविदास  कालोनी (थाने के पीछे)में एक शिक्षा केन्द्र 'इन्दू  शिशु विद्या सदन' कार्यरत है ट्रस्ट के द्वारा  दिव्यागों की सेवा, निर्धन कन्या विवाह तथा वृद्ध जनों की सेवा  का कार्य भी समय-समय पर किया जाता है।स्वयं सहायता समूह के अन्तर्गत भी कार्य किया जाता है । हवन, कीर्तन, सुन्दर कांडआदि की भी व्यवस्था है ।  उन्होंने  ट्रस्ट के सभी  कार्य में सहयोग के लिए स्थानिय लोगों का आभार व्यक्त किया।

     कार्यक्रम में प्रेरणा स्त्रोत मेघ राज अरोडा, ट्रस्ट की चेयरमैन इन्दू  बाला अरोडा, मंत्री आमोद कपूर  व कोषाध्यक्ष डाॅ एम एल त्रिपाठी , ट्रस्ट के अध्यक्ष  जगदीश ढोडियाल ,स्वरूप नारायण पिशन, तपोजा पिशन,श्याम बाबू, वी डी सागर, पिंकी कपूर, लख्मी चन्द्र गोयल ,महेन्द्र खण्डेलवाल, सुधा खण्डेलवाल,  कीर्ति नन्दा, शशि कांत नन्दा, सुशीला सागर, संदीप गर्ग, मंजू त्रिपाठी ,संजू त्रिपाठी, सुधा रानी,  सुनिल गर्ग, सुनिल पंडित,विनोद शर्मा ,मीडिया प्रभारी सुशील शर्मा , स्कूल के शिक्षक मंजू मल्होत्रा, राजेश सिंह बबीता गौतम, गीता व शिवानी आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे ।








SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment

स्टार मेकर के प्रसिद्ध ग्रुप सॉन्गबर्ड के एक साल पूरे होने पर अभिजीत और माही ने केक काटकर सेलिब्रेट किया

(दिल्ली की काजल खोसला द्वारा न्यूज़ रिपोर्ट) देश की राजधानी दिल्ली के द्वारका में होटल मैरीगोल्ड में स्टारमेकर मे छाये हुए सबसे प्रसिद्ध ग्र...

_