सहारनपुर -परमवीर सिंह ।
सहारनपुर के पटेलनगर स्थित प्रसिद्ध समाजसेवी सुभाष नगर मंदिर के प्रधान राणा सिंधु के निवास के प्रांगण में सारंग सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठन के तत्वावधान में दीवाली के अवसर पर 19वा रामायण को जानो प्रश्न मंच का आयोजन किया।कार्यक्रम की शुरूआत श्रेया मैनी ने कौन कहता हैं भगवान आते नही से की तत्पश्चात त्रिजोत सिंह ने दीवाली पर कविता सुनाई जिसे सुनकर सभी ने तालिया बजायी।
भावनी कपूर, प्रिनल गुलाटी, युक्ति ग्रोवर, वेदांश सखूजा, सुरम्या सिन्धु, हर्षित जैन,यशिका शर्मा, ने रामायण से सम्बंधित प्रश्नों के उत्तर देकर सभी को चकित कर दिया।मुख्य अतिथि डॉक्टर राजीव त्यागी ,रमेश चंद्र छबीला उद्देव शर्मा राम ने बच्चो को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र दे कर समानित किया।रामलीला के कलाकार सार्थक वालिया अंगद उद्दव शर्मा रामलीला गाँधी पार्क, जगदीश भंडारी, डॉक्टर राजीव सिंह त्यागी, विकास शर्मा, मुरली खन्ना, पार्षद गौरव चौधरी, रमेश चंद्र छबीला, श्रीमती शशि सिन्धु राम कथा, को भी स्मृति चिन्ह देकर समानित किया गया।नीलम तलवार, वीना रेखी, साक्षी जैन, शाम मैनी, भारत खन्ना ,वेद प्रकाश पोपली आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था के महासचिव रवि बख्शी ने किया।




0 comments:
Post a Comment