कौशाम्बी - तबजील अहमद ।
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आवाहन पर। केन्द्र सरकार के विरोध में तहसील अध्यक्ष चंदू तिवारी की अगुवाई में। आज नगर भरवारी रेलवे स्टेशन पर भारतीय किसान यूनियन का कृषि कानून को लेकर जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला। करीब 4 घंटे चले विरोध प्रदर्शन में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता लगातार अपनी मांगों को लेकर अढ़े दिखाई दिए। जिसके बाद उप जिलाधिकारी सिराथू व क्षेत्राधिकारी सिराथू से के वार्ता के बाद शांतिपूर्वक ढंग से ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें किसान की ज्वलंत समस्याओं के संबंध में। सरकार द्वारा पास किए गए तीनों कृषि कानून को वापस लिए जाने की मांग की गई है। व किसान द्वारा पैदा किए गए फसलों के समर्थन मूल्य दिए जाने हेतु कानून बनाए जाएं। सरकारी संपत्तियों का सरकारी विभाग को निजी करण न किया जाए। डीजल व पेट्रोल के दामों की हो रही वृद्धि पर रोक लगाई जाए। किन्हीं चार मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष चंदू तिवारी द्वारा उपजिलाधिकारी द्वारा महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया इस दौरान उप जिलाधिकारी सिराथू व क्षेत्राधिकारी सिराथू के साथ-साथ कई थानों की फोर्स घटनास्थल पर मौजूद रहे इस विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से तहसील अध्यक्ष चंदू तिवारी मान सिंह पटेल शिवनारायण विजय सिंह यादव लव कुश प्रेम नारायण मोहम्मद जाहिद रमाकांत बच्चा लाल एस शरण सिद्ध सागर मैकूलाल आदि भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ता मौजूद रहे

0 comments:
Post a Comment