हर हर महादेव। सनातन धर्म की जय हो। धर्म सम्राट करपात्री जी महाराज की जय हो।धन तेरस की शुभकामनाएं। समुद्र मंथन के समय भगवान धन्वंतरि जी अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। धन्वंतरि जी महाराज आयुर्वेद के प्रवर्तक हैं। धन तेरस को लोग स्टील और लोहे की वस्तु न खरीदें।सोना , चांदी, तांबा और पीतल आदि के पात्रों को खरीद करें।सब से बड़ा धन है आरोग्य रहना।आज आरोग्य रहने का संकल्प करें। अन्तर्राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस है। पवित्रता जीवन का सौंदर्य है। आंतरिक होना चाहिए। जिस समय हृदय की पवित्रता से उत्पन्न आंतरिक आह्लाद मुस्कराहट के रूप में होंठों पर खिलता है उस समय मनुष्य ईश्वर के सब से निकट होता है। वहीं जीवन का वास्तविक सौंदर्य है। इस लिए स्वस्थ जीवन के लिए उसे हर परिस्थिति में बनाये रखना मानव का धर्म है। इस लिए जीवन और समाज के वास्तविक सौंदर्य के लिए पवित्रता ज़रुरी है।वास्तव में जीवन का सौंदर्य अर्जित नहीं, अपने आप स्फूर्त होता है। धन तेरस का संबंध पवित्रता से है जिससे जीवन और समाज में सौंदर्य आता है।आज यम दीप दान और भौम प्रदोष व्रत है।आज कुबेर उपासना कर के कुबेर यंत्र सिद्ध किए जाते हैं। फिर से धन त्रयोदशी की मंगल कामनाएं। धन संपत्ति की वृद्धि हो। आरोग्य रहे। मुस्कराते रहे। पवित्रता को धारण कर जीवन और समाज का वास्तविक सौंदर्य प्राप्त करें। आचार्य वेद प्रकाश शुक्ला।7340727531
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर एक्सप्रेस न्यूज भारत चैनल का आगाज़
इस अवसर पर क्राइम कंट्रोल ब्यूरो मीडिया टीम अपने सामाजिक हित के उल्लेखनीय कार्यों हेतु सम्मानित जयपुर ( भानु राज ) राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर ज...
बेहतरीन पोसी
ReplyDelete