DLSA शाहदरा, पूर्वी एवं उत्तर- पूर्वी ने प्रज्वलित कि "न्याय की मशाल"

Delhi ( Tasim Ahamad - Chief Editor )

जिला  विधिक सेवा प्राधिकरण शाहदरा, नार्थ-ईस्ट और ईस्ट ने आज "न्याय की मशाल" कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम नालसा और डीएसएलएसए के तत्वावधान में भारत की आजादी के 75 साल “आज़ादी का अमृत महोत्सव” के तहत "न्याय की मशाल" को सोपने के लिए किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अथिति श्री दीपक जगोत्रा, प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट & सेशन जज ईस्ट डिस्ट्रिक्ट, श्री यशवंत कुमार, प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट & सेशन जज शाहदरा डिस्ट्रिक्ट और श्री रमेश कुमार, प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट & सेशन जज नार्थ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट थे। विशेष अतिथि के रूप में  सोनिका सिंह, जिला मजिस्ट्रेट ईस्ट, प्रांजल पाटिल, जिला मजिस्ट्रेट शाहदरा, गीतिका शर्मा, जिला मजिस्ट्रेट नार्थ-ईस्ट, श्री आर. साथियासुंदरम डी.सी.पी. शाहदरा, श्री संजय सेन डी.सी.पी. नार्थ-ईस्ट कार्यक्रम में एकत्रित हुए। 

“न्याय की मशाल” को जस्टिस विपिन सांघी (माननीय दिल्ली हाई कोर्ट) ने 01.11.2021 को तीनो डिस्ट्रिक्ट जजेस के हाथो में सौंपा था। 02.11.2021 को ये न्याय कि मशाल कड़कड़डूमा कोर्ट आयी। कड़कड़डूमा कोर्ट को पीले रंग की मशाल दी गयी जो सूरज की रौशनी का प्रतीक है।

“न्याय की मशाल” समानता, न्याय और अच्छे विवेक का प्रतीक है और इसका संदेश " न्याय सभी के लिए” है। जनता को पुलिस, डी एम् ऑफिस, और कोर्ट इन तीनो कि कभी न कभी जरुरत पड़ती है। इन चीज़ो को ध्यान में रखते हुए डालसा ने ये पहल की कि यह अहम् कार्यालय यानि न्यायलय, डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन एवं पुलिस अधिकारी एक साथ एक मंच पर एकत्रित हो ताकि आम जनता को एक सन्देश जाये कि यह तीनो कार्यालय जनता के अधिकारों कि रक्षा करने तथा न्याय को इन तक पंहुचने के लिए तत्पर हैं। 7 रंगो की न्याय की मशाल पूरी दिल्ली राज्य में 1 से 14 नवम्बर तक घूमेगी। जैसे लाल (जो जीवन का प्रतीक है), नारंगी (चिकित्सा का प्रतीक), पीला (सूरज की रोशनी का प्रतीक), हरा (प्रकृति का प्रतीक कला शांति का प्रतीक), नीला (नील सद्भाव का प्रतीक) और बैंगनी (आत्मा का प्रतीक) है। ये सात रंग हमारे समाज में विविधता का प्रतीक हैं और जब ये सभी सात रंग एक साथ आते हैं तो ये शांति, एकता, पवित्रता और विनम्रता का प्रतीक हैं। आज की दुनिया में भी समाज का एक बड़ा वर्ग है जो न केवल ग्रामीण क्षेत्रों में बल्कि शहरी क्षेत्रों में भी कानून द्वारा उन्हें दिए गए अधिकारों से अनजान है, इसलिए यह कार्यपालिका और प्रशासनिक अधिकारियों को उनकी रक्षा करने का कर्तव्य प्रदान करता है।

श्री दीपक जगोत्रा (प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट & सेशन जज ईस्ट डिस्ट्रिक्ट) ने कहा कि जो गरीब है जिनके पास संसाधनों की कमी है उन्हें हाथ पकड़ कर ऊपर लाना है, ये जो मशाल है ये प्रतीक है न्याय का और हमारी यही कोशिश है कि न्याय सब को मिले। यशवंत कुमार (प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट & सेशन जज शाहदरा डिस्ट्रिक्ट) ने कहा कि जो ये “न्याय की मशाल” है इसके जरिये हम सन्देश देना चाहते है कि न्याय सब के लिए है, जो गरीब लोग या जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग है उन्हें पता नहीं हैं कि हमारे संविधान में उन्हें क्या-क्या अधिकार मिले है उन्हें किस तरह अमल में लाया जाये ये मशाल हम इसी लिए लेकर निकले हैं। श्री रमेश कुमार, प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट & सेशन जज नार्थ-ईस्ट ने कहा कि न्याय पे सब का हक़ है और ये मशाल हम इसी लिए लेकर निकले है ताकि लोग जागरूक हो।

अब यह मशाल आज दिनांक 02.11.2021 से 08.11.2021 तक  पुलिस के पास रहेगी (अभी ये मशाल आनंद विहार थाने में है)। 08.11.2021 से 11.11.2021 तक डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन के पास रहेगी फिर 11.11.2021 से 14.11.2021 तक ये मशाल न्यायलय में रहेगी।



SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर एक्सप्रेस न्यूज भारत चैनल का आगाज़

इस अवसर पर क्राइम कंट्रोल ब्यूरो मीडिया टीम अपने सामाजिक हित के उल्लेखनीय कार्यों हेतु सम्मानित जयपुर ( भानु राज ) राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर ज...

_