दिल्ली ( तासीम अहमद - संपादक )
विधिक सेवाएं प्राधिकरण और दिल्ली राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के तत्वावधान में, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाहदरा ने डीएलएसए ईस्ट और नॉर्थ ईस्ट जिला के साथ संयुक्त रूप से “खेल-खेल में सीखें”, खेल-आधारित जीवन-कौशल रणनीतियों के माध्यम से बच्चों के सामाजिक-भावनात्मक विकास में मदद करने के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया था। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाहदरा, ईस्ट और नार्थ-ईस्ट ने आज दिनाँक 11.11.2021 को संस्कार आश्रम में लड़को तथा लड़कियों के लिए प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया। लड़कों और लड़कियों के संस्कार आश्रम में बच्चों के लिए यह श्रृंखला काउन्सलर शरण्या मेनन और हेमानी सेठ द्वारा संचालित किया गया। इस कार्यशाला में बच्चों को अपनी भावनाओं को समझने और कठिन परिस्थितियों का डटकर सामना करने का कौशल प्रदान किया गया।
श्री अविनाश गुप्ता, अध्यक्ष, उत्तर भारतीय क्षेत्रीय परिषद इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट ऑफ़ इंडिया (एनआईआरसी ऑफ़ आईसीएआई) ने बच्चो के लिए उपहार के तौर पर गर्म जेकिट दी और उन बच्चो के उज्जवल भविष्य कि कमना करते हुए कहा कि हम डीएलएसए का धनयवाद करते हैं कि उन्होंने हमे बच्चों के साथ अपने जरिये जुड़ने का मौका दिया। आगे भी हम बच्चों के लिए कुछ न कुछ करते रहेंगे।
इस समारोह के मुख्य अतिथि श्री दीपक जगोत्रा (प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज ईस्ट) और श्री यशवंत कुमार (प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज शाहदरा) तथा विशेष अतिथि के रूप में, श्री गौतम मनन विशेष सचिव दिल्ली राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण और श्रीमती नम्रता अग्रवाल अतिरिक्त सचिव दिल्ली राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण थे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाहदरा के सचिव, श्री आशीष गुप्ता भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि श्री दीपक जगोत्रा (प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज ईस्ट) ने कहा कि बच्चे भगवन का रूप होते हैं, खेल खेल में सीखो नामक कार्यशाला से यहाँ के सभी बच्चों और बच्चीयों ने काफी कुछ सीखा जो उनके बेहतर भविष्य के लिए उनकी मदद करेगा। श्री यशवंत कुमार (प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज शाहदरा) ने कहा बच्चे देश का भविष्य हैं और हमे इनसे संभाल के रखना हैं ताकि ये बड़े होकर देश का नाम रोशन करे। हम बहुत खुश हैं कि हम संस्कार आश्रम में रह रहे सभी बच्चों के लिए लिए कुछ कर पा रहे हैं। आगे भी हमारी यही कोशिश रहेगी कि हम इनके लिए ऐसे कार्यक्रम और करें।
ऐसी कार्यशालाओं के दृष्टिकोण के बारे में बोलते हुए, दिल्ली राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सदस्य सचिव श्री कँवल जीत अरोरा ने कहा इस अभियान के चलते हमे दिल्ली के सभी लोगो चाहे वो बच्चे, महिलाएं, ट्रांसजेंडर्स कोई भी हो सभी को जागरूक करना है। इस खेल खेल में सीखो कार्यक्रम के जरिये बच्चों ने जो कुछ सीखा है वो अन्य और बच्चों को भी सिखाएंगे। दिल्ली राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण की अतिरिक्त सचिव श्रीमती नम्रता अग्रवाल ने कहा कि आज के कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को उनके व्यवहार पर कैसे नियंत्रण कर सके। जो भी बच्चें है जिनके अंदर कुछ भी ऐसा है जिससे उनके अंदर गुस्सा उत्पन्न होता है इस कार्यक्रम के जरिये उनको एक अच्छा नागरिक बनने में मदद मिलेगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाहदरा सचिव श्री आशीष गुप्ता ने कहा हमे बहुत अच्छा लगा कि उन् बच्चो ने काफी कुछ सीखा। हमारी तीन काउंसलर ने ये कार्यशाला कि योजना बनाई और उससे चलाया और हम सभी उन् बच्चों के उज्जवल भविष्य कि कामना करते हैं।
0 comments:
Post a Comment