कौशांबी -अब्दुल कादिर ।
कौशाम्बी जनपद के मंझनपुर स्थित तमन्ना गेस्ट हाउस में AIMIM के प्रदेश सचिव व पूर्वांचल प्रभारी इसरार अहमद का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष परवेज महमूद ने की व कार्यक्रम का आयोजन सरदार हुसैन रिज़वी ने किया। जिले के तमाम पदाधिकारियों सहित सदस्यो को सम्मानित किया गया। कांग्रेस पार्टी के पूर्व में रहे जिला महासचिव सरदार हुसैन रिजवी ने कांग्रेस का दामन छोड़ AIMIM पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष परवेज महमूद की मौजूदगी में प्रदेश सचिव इसरार अहमद ने सदस्यता दिलाई। सरदार हुसैन रिज़वी ने कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व कर रहे नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व कांग्रेसी विचारधारा से भटक रही है।व कांग्रेस में कुछ आर एस एस माइंड के लोग का प्रवेश होना मुझे नागवार गुजरा इसलिए हमने आज कांग्रेस का दामन छोड़ AIMIM की सदस्यता ली है। और अपने दर्जनों साथियों के साथ AIMIM का दामन थाम लिया है।अब मैं एक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में कार्य करूंगा। वही प्रदेश सचिव इसरार अहमद ने किसानों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ सड़कों पर उतर कर किसानों की लड़ाई लड़ने वह किसानों को न्याय दिलाने के लिए कहा व साथ ही साथ उत्तर प्रदेश में 25% सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ने का आह्वान भी किया।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से। जिलाध्यक्ष परवेज़ महमूद,व प्रदेश सचिव इसरार अहमद, सरदार हुसैन रिज़वी, सैयद मोहम्मद मेहंदी, एडवोकेट, इरफान अहमद, मोहम्मद इम्तियाज रिजवी, मोहम्मद शरीफ उद्दीन कुरेशी, मोहम्मद सदीक मेहंदी रजा, रिजवी, मोहम्मद सखावत रिजवी, गुलाम, मोहम्मद असद अब्बास रिजवी, मोहम्मद सादिक, आसिफ रजा, मोहम्मद उस्मान, मोहम्मद कामरान ,सहित, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0 comments:
Post a Comment