इनरव्हील क्लब बहरोड द्वारा होली महोत्सव मनाया गया जिसमें इको फ्रेंडली होली खेलने का संदेश दिया गया सभी क्लब सदस्य एवं अन्य महिलाएं इस अवसर पर रंग बिरंगे फूलों के साथ होली खेलने के लिए मौजूद रहीं। संस्थापक एवं संरक्षक अनुपमा शर्मा ने बताया कि आज हमने सभी को बिना रंग और पानी के होली खेलने के लिए प्रेरित किया है हमारा संदेश इन पंक्तियों में समाहित है "रंग और पानी की जरूरत नहीं फूल ही काफी हैं, खुशियां और त्यौहार मिलकर मनाए जाएं तो चेहरा यूं ही गुलाबी हो जाता है।" सभी ने रंग बिरंगे फूलों के साथ पर्यावरण हितैषी यानी पर्यावरण के अनुकूल होली खेली एवं नई सदस्य कविता देवी को आधिकारिक तौर पर क्लब सदस्य बनाया गया। क्लब कोषाध्यक्ष संगीता शर्मा ने रंग और पानी से होली खेलने पर होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में भी बताया मनोरंजन हेतु विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता रखी गईं जिसमें विजेता महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। अंत में क्लब सचिव ललिता यादव द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर क्लब वरिष्ठ सदस्य बबीता शर्मा, गुड्डी अग्रवाल, संजू, शीतल तिवारी, पूजा तिवारी कविता देवी, ममता हेल्थ एनजीओ से विशाखा, पुष्पा, धन्वंतरी गुप्ता, रमा गुप्ता, ए एन एम कमलेश, भाग्यश्री,सुमन, अरुणा, पूनम, शशि, ममता, रेनू सुरेश, दिव्या अग्रवाल उपस्थित रहे।
इनरव्हील क्लब बहरोड द्वारा होली महोत्सव मनाया गया
( Tasim Ahamad - Chief Editor )
अलवर ।
होली की बहुत बहुत शुभकानाए
ReplyDelete