शहीदी दिवस के मौके पर जंतर-मंतर पर शहीदों की याद में तीसरे मोर्चे ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। उपस्थित विशाल जनसमूह ने एक मिनट का मौन धारण कर तीनों महान शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। पूर्व सांसद और भारतीय महागठबंधन के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार सैनी ने अमर शहीदों की कुर्बानियों को याद करते हुए सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश की मौजूदा राजनीति पर तथाकथित नेताओं ने कब्जा कर लिया है जो कि देश के 85 प्रतिशत अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी और अल्पसंख्यक समुदायों के संवैधानिक अधिकारों के लिए बेहद खतरनाक है सरकार शहीदों की सोच के खिलाफ काम कर रही है। जिसका खामियाजा देश की जनता को भुगतना पड़ रहा है। इस तानाशाही सरकार के खिलाफ देश की आम जनमानस को क्रांति करनी होगी और अपना हक लेना होगा। उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र खतरे में है और लोकतंत्र की सुरक्षा करने के लिए हमने लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी बनाई है। उन्होंने ऐलान किया कि दिल्ली में भाजपा और आम आदमी पार्टी को सीधी राजनीतिक चुनौती देने के लिए और अपने वर्ग को विकल्प देने के उद्देश्य से तीसरे मोर्चे का गठन किया है। ताकि दिल्ली नगर निगम चुनाव में बीजेपी और आप को शिकस्त दी जा सके। तीसरा मोर्चा के संयोजक अशोक ज्ञानी ने कहा कि देश की सरकार आज एक फिल्म के जरिए सांप्रदायिक माहौल देश में बना रही है। मीडिया देश का चौथा स्तंभ है जिसकी जिम्मेदारी पूर्णता है निष्पक्ष होनी चाहिए और उसकी पैनी नजर सरकारों की जन विरोधी नीतियों और कार्यों पर होना चाहिए। लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद राजकुमार सैनी के साथ ही दिल्ली डेमोक्रेटिक एलाइंस के राष्ट्रीय संयोजक अशोक अज्ञानी, न्याय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसपी पांचाल, भारत वीर दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कसाना, मजदूर एकता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव बाल्मीकि झा, पॉलिटिकल जस्टिस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिद्धार्थ आदि लोगों ने मिलकर तीसरे मोर्चे का ऐलान दिल्ली के जंतर मंतर से किया है और यह सभी पार्टियां मिलकर दिल्ली नगर निगम का चुनाव लड़ने का ऐलान दिल्ली के जंतर मंतर से किया है।
- Blogger Comment
- Facebook Comment
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
जनशक्ति एक आवाज द्वारा राजकुमार भाटी के विवादित बयान के विरोध में जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
गाजियाबाद : SABINA KHAN उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद में जनशक्ति एक आवाज की जिलाध्यक्ष अर्चना चौधरी के नेतृत्व में, संगठन के संस्थापक अध्य...

0 comments:
Post a Comment