
( Tasim Ahamad - chief Editor )
दिल्ली ( कपिल ढाका )
उत्तर पूर्वी दिल्ली नगर निगम वार्ड संख्या 220 नन्दनगरी भाजपा उम्मीदवार रिन्कू द्वारा बनाया गया मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे भाजपा दिल्ली प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी ने कार्यालय का उद्घाटन के बाद जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सब का विकास चाहती है। सांसद मनोज तिवारी ने कहा आपको ज्ञात है कि इसी नगर निगम चुनाव के चलते टिकिट की खरीद फरोख्त करने के सम्बन्ध में कांग्रेस पार्टी व आम आदमी पार्टी के कई नेताओ पर आरोप लगा और कई आप नेता गिरफ़्तार किये गए। जो उम्मीदवार कई लाख का टिकिट खरीद कर लेगा वह जानता का रक्षक कैसे बनेगा आम आदमी पार्टी की सरकार को निशाना बनाते हुए भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली प्रदेश में शिक्षा विभाग से लेकर सड़क और स्वस्थ्य व खान पान के सभी विभाग भरष्टाचार में लिप्त है। इसी कारण भृष्ट नेता जेल जा रहे हैं। यही कारण है कि दिल्ली में भाजपा को जनता का भारी समर्थन मिल रहा है कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओ को मनोज तिवारी ने भाजपा का पटका पहनाकर स्वागत किया भाजपा उम्मीदवार रिन्कू ने भी उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए बताया कि मुझे अपने वार्ड न• 220 से जनता का पूरा समर्थन मिल रहा है। यहाँ से हमारी भाजपा पार्टी की जीत निश्चित है।



0 comments:
Post a Comment