( Tasim Ahamad - Chief Editor )
अलवर।
इनरव्हील क्लब बहरोड़ का स्थापना समारोह शगुन रेजिडेंसी में आयोजित किया गया। जिसमें वर्ष 2022-23 की नवीन कार्यकारिणी की पदस्थापना की गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वंदना व्यास सदस्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग राजस्थान सरकार रहीं। पूर्व अध्यक्ष डॉ अर्चना श्रृंगी द्वारा पिछले साल के अपने कार्यकाल का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। अध्यक्ष पद संगीता शर्मा, सचिव ललिता यादव, कोषाध्यक्ष गुड्डी अग्रवाल, आईएसओ प्रिया यादव एवं क्लब कोरसपोंडेंट अनुपमा शर्मा को नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में पिछले वर्ष के पदाधिकारियों का सम्मान किया गया और नई कार्यकारिणी को पद स्थापित किया गया। नव अध्यक्ष संगीता शर्मा ने कार्यभार संभाला और अपनी नवीन कार्यकारिणी के साथ बेहतर कार्य करने की शपथ ली। मुख्य अतिथि वंदना व्यास ने सभी पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेट कर शुभकामनाएं दी एवं क्लब द्वारा समाज हित मे किये जा रहे कार्यो की भरपूर प्रशंसा की उन्होंने कहा कि महिलाओं के पास घर एवं बच्चों की महती जिम्मेदारी होती है परंतु उन सब के उपरांत भी समाज सेवा के लिए समय निकाल पाना एवं क्लब द्वारा इतने नेक कार्य किये जाना निश्चित तौर पर समाज निर्माण में महिलाओं की बढ़ चढ़कर भूमिका को दर्शाता है जो कि प्रशंसा योग्य एवं उत्साहित करने वाला है उन्होंने विभिन्न समाज सेवी संस्थाओं से पधारे प्रतिनिधियों का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया एवं उन्होंने कहा कि बहरोड़ जैसे छोटे शहर में इतनी सारी समाज सेवी संस्थाओं का आपस में समन्वय काबिले तारीफ है एवं दूसरों के लिए प्रेरणा स्त्रोत है उन्होंने भविष्य में बाल अधिकार संरक्षण कार्यशाला बहरोड़ क्षेत्र में आयोजित किये जाने के लिए इनर व्हील क्लब एवम अन्य समाज सेवी संस्थाओं से आग्रह किया। शुभेच्छा फाउंडेशन द्वारा मुख्य अतिथि वंदना व्यास एवम समस्त पदाधिकारियों का उपरणा ओढ़ाकर एवं स्म्रति चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया। डब्ल्यू .आर .आर .सी .के सचिव सूरज राजपूत द्वारा सभी अतिथियों को इंडोर प्लांट्स भेंट किये गये। कार्यक्रम के दौरान ही इनर व्हील क्लब द्वारा शुभेच्छा फाउंडेशन अध्यक्ष डॉ विजय मंडोवरा का उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रशस्ती पत्र भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में लायंस क्लब से सत्यनारायण अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, भावना एनजीओ से नरेंद्र राघव, भोलाराम,सीमा, ममता एनजीओ से सोहेल इकबाल, सुशील, अखिल भारतीय साहित्य परिषद से कमलनयन, अशोक मिश्रा, महावर समाज महिला अध्यक्ष रमा गुप्ता,अग्रवाल समाज महिला अध्यक्ष शीतल अग्रवाल, भारत विकास परिषद अध्यक्ष सुनीता गुप्ता, भारत विकास परिषद अध्यक्ष मंजू मोदी, अग्रवाल समाज पूर्व अध्यक्ष सीमा अग्रवाल, हार्टफुलनेस से सपना सक्सेना, माधव हॉस्पिटल से डॉक्टर सुम्मी यादव, कृष्णा हेल्थ केयर सेंटर से डॉक्टर भूपेंद्र यादव सभी पत्रकार बंधु, क्लब वरिष्ठ अग्रसेन सदस्य बबीता जिंदल, बबीता शर्मा, पूजा तिवारी, शीतल तिवारी, संजू, आशा, मोनिका, सुमन एवं समाज के अन्य प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे, मंच संचालन डॉ विजय मंडोवरा द्वारा किया गया, आभार क्लब अध्यक्ष संगीता शर्मा ने माना।










0 comments:
Post a Comment