ऋतुओं का मानव जीवन में बहुत अधिक महत्व है, जैसे ऋतुओं में गर्मी ,सर्दी, बसंत और सावन कुदरत को तारो ताजा कर देता है, वैसे ही ऋतुएँ मनुष्य को भी जीवन चक्र से निकलने का रास्ता बताती हैं।
मोहाली इकाई की अध्यक्ष दिलप्रीत कौर चाहल ने सभी का स्वागत किया। चंडीगढ़ ट्राई सिटी की अध्यक्ष सुनीता गर्ग की देख रेख काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। गरिमा गर्ग जी कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थी। मोहाली इकाई की उपाध्यक्ष नीलम नारंग ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया।
कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना से हुई जिसे बहुत ही मधुर स्वर में आठवीं कक्षा की छात्रा रिद्धि नेगी ने गाया। काव्य गोष्ठी में 11 कवयित्रियों ने भाग लिया। उपस्थित सभी कवयित्रियों ने अपनी कविता द्वारा सावन के सभी रंगों का वर्णन किया, सावन की बूंदों में रचे जज्बातों और सुखों दुखों का भी जिक्र हुआ। सबसे छोटी कवयित्री रिद्धि नेगी ने बाल मन से धीरे -धीरे आती वर्षा का मोहक चित्र प्रस्तुत किया । काव्य गोष्ठी में दिलप्रीत दीपाली, नीरजा शर्मा, डॉ सुनीत मदान ,दविंदर खुश धालीवाल, अंजू अमनदीप ग्रोवर, बलजिंदर कौर शेरगिल, अंजू ग्रोवर, सुरिंदर भोगल आदि उपस्थित थे।
0 comments:
Post a Comment