उप-जिलाधिकारी संजय सोंधी के नेतृत्व में बदरपुर खादर ग्राम में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। इस अभियान के तहत सरकारी जमीन पर स्थापित किए गए 7 अतिक्रमण ध्वस्त किए गए। एक अतिक्रमण को ध्वस्त कर उस स्थान को मौके पर ही सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता को आदर्श जलाश्य (मॉडल पोंड) विकसित करने हेतु सुपुर्द कर दिया गया। इसके अलावा पंचायत भवन के सामने से 6 अतिक्रमण हटाए गए। इस अतिक्रमण विरोधी अभियान को सफल बनाने में जिला प्रशासन उत्तर पूर्वी दिल्ली, दिल्ली नगर निगम, दिल्ली पुलिस, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग, बी.एस.ई.एस. यमुना पावर कंपनी के अधिकारियों / कर्मचारियों और नागरिक रक्षा दल के स्वयं सेवकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उपजिलाधिकारी संजय सोंधी ने यह बताया कि अतिक्रमण विरोधी अभियान भविष्य में भी अनवरत चलता रहेगा।
Home
Uncategories
उप-जिलाधिकारी करावलनगर संजय सोंधी के नेतृत्व में बदरपुर खादर ग्राम में चला अतिक्रमण विरोधी अभियान
- Blogger Comment
- Facebook Comment
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
नेचर वेलफेयर काउंसिल ने फागी में 'ग्राम लघु वन' प्रोजेक्ट का किया निरीक्षण, कार्बन क्रेडिट मॉडल पर रहेगा जोर
Tasim Ahamad - Chief Editor फागी (जयपुर) : संवाददाता राजस्थान के पर्यावरण परिदृश्य को बदलने की दिशा में नेचर वेलफेयर काउंसिल ने एक बड़ा कद...

0 comments:
Post a Comment