गांधी जयंती पर स्वच्छ भारत अभियान के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम किया

दिल्ली - ( तासीम अहमद - संपादक )

 " स्वछता पूजा के समान है",  यह हमारे राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी (महात्मा गांधी) का आदर्श वाक्य था। 2 अक्टूबर से 14 नवंबर, 2021 तक "आजादी का अमृत महोत्सव" के एक भाग के रूप में आज दिनांक 02.10.2021 को महात्मा गांधी की 152 वी जयंती पर श्री दीपक जगोत्रा प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज ईस्ट, श्री यशवंत कुमार प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज शाहदरा और श्री रमेश कुमार प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज नार्थ-ईस्ट के मार्गदर्शन से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाहदरा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ईस्ट और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नॉर्थ ईस्ट द्वारा लोगो में स्वच्छ भारत अभियान के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। यह  कार्यक्रम सुबह 9.00 बजे शुरू हुआ और इसमें कोर्ट परिसर की सफाई की गयी। 2 अक्टूबर से 14 नवंबर, 2021 तक नालसा के निर्देशों के अनुसार डीएसएलएसए ने "आजादी का अमृत महोत्सव"  के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा हेल्थ चेक-उप कैंप, लेबर कार्ड कैंप, प्रवासी मज़दूरों को खाना बाटना, जिन बच्चो ने कोविड के दौरान अपने परिजनों को खोया है उन बच्चो के लिए जागरूकता कार्यक्रम, ऑब्जरवेशन होम में पेंटिंग प्रतियोगिता जैसे अन्य कई सारे कार्यक्रमो का आयोजन किया जायेगा।

श्री दीपक जगोत्रा प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज ईस्ट ने इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा की जो सफाई कर्मचारी होता है वो हमारे समाज को स्वच्छ रखने में अपना सबसे बड़ा योगदान देता है। सभी सफाई कर्चारी एक उदाहरण हैं जो हमारे देश को स्वच्छ राख्नने में अपनी भूमिका निभाते हैं हम सबको उनके इस सराहनीय कार्य के लिए हमे उनका धन्यवाद करना चाहिए । साथ ही श्री यशवंत कुमार प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज शाहदरा ने इस कार्यक्रम की सराहना की और कोर्ट परिसर के सभी सफाई कर्मचारियों को धन्यवाद किया और कहा कि हम चाहते हैं की यह पहल पूरे देश भर में फैले और पूरा देश स्वच्छ हो। हम आशा करते हैं कि हम एक उदाहरण बने और हमारा देश भी सिंगापुर कि तरह बने।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ईस्ट सचिव सुश्री सायमा जमील ने इस कार्यक्रम में कहा की यह पहली बार है की हम जिला कोर्ट परिसर को साफ करने का एक अभियान चला रहे हैं। हम आने वाले दिनों में भी ऐसे कार्यक्रम चलाते रहेंगे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नॉर्थ ईस्ट सचिव श्री अनुभव जैन ने कहा की ये हमारी एक पहल है कोर्ट को साफ करने की जिससे समाज में स्वछता के प्रति जागरूकता हो। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाहदरा श्री आशीष गुप्ता ने बताया की कोर्ट हम सब के लिए दूसरा घर है जिसे साफ रखना हमारा कर्तव्य है और ये भी बताया की आगे भी ऐसे कई कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किये जायेंगे। हम आगे भी ऐसी पहल करते रहेंगे।

इस कार्यक्रम में सुश्री स्निग्धा सरवरिया (एडमिनिस्ट्रेटिव सिविल जज/ कमर्शियल सिविल  जज/ एडिशनल रेंट कंट्रोलर शाहदरा कड़कड़डूमा कोर्ट), श्री पुनीत पाहवा (एडमिनिस्ट्रेटिव सिविल जज/ कमर्शियल सिविल  जज/ एडिशनल रेंट कंट्रोलर नॉर्थ ईस्ट कड़कड़डूमा कोर्ट), श्री अनुराग सेन स्पेशल  जज  (पीसी  एक्ट) (सी बी आई)-11 रोज़ अवेन्यू , सुश्री मयूरी सिंह अतिरिक्त मुख्य महानगर दंडाधिकारी, श्री मुनीश गर्ग अतिरिक्त मुख्य महानगर दंडाधिकारी कड़कड़डूमा कोर्ट, श्री अनिमेष त्रिपाठी महानगर दंडाधिकारी, श्री अजीत नारायण महानगर दंडाधिकारी, श्री मयंक मित्तल महानगर दंडाधिकारी कड़कड़डूमा कोर्ट, सुश्री स्निग्धा सरवरिया (एडमिनिस्ट्रेटिव सिविल जज/ कमर्शियल सिविल जज/ एडिशनल रेंट कंट्रोलर शाहदरा कड़कड़डूमा कोर्ट)और श्री पुनीत पाहवा(एडमिनिस्ट्रेटिव सिविल जज/ कमर्शियल सिविल  जज/ एडिशनल रेंट कंट्रोलर नॉर्थ ईस्ट कड़कड़डूमा कोर्ट) ने इस कार्यक्रम की खूब सराहना की।  कार्यक्रम में श्री वी. के. सिंह. (अध्यक्ष- शाहदरा बार एसोसिएशन ), श्री मनोज चौहान ( सचिव - शाहदरा बार  एसोसिएशन ) एवं पूर्व वरिष्ठ एलएसी दिनेश कुमार गुप्ता भी उपस्थित रहे। 

SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment

स्टार मेकर के प्रसिद्ध ग्रुप सॉन्गबर्ड के एक साल पूरे होने पर अभिजीत और माही ने केक काटकर सेलिब्रेट किया

(दिल्ली की काजल खोसला द्वारा न्यूज़ रिपोर्ट) देश की राजधानी दिल्ली के द्वारका में होटल मैरीगोल्ड में स्टारमेकर मे छाये हुए सबसे प्रसिद्ध ग्र...

_