हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के निदेशक डाॅक्टर धर्मदेव विद्यार्थी ने हिसार की कवयित्री राज बाला 'राज' द्वारा लिखित पुस्तक 'खट्टे मीठे ख्वाब' का विमोचन किया। इस अवसर पर प्रिंसिपल सुरेश कुमार और लेखिका मंजू मानव भी उपस्थित रही।
डाक्टर धर्मदेव विद्यार्थी ने कहा कि हरियाणवी में विशेष रूप से प्रचुर मात्रा में साहित्य की रचना हुई है। हरियाणा साहित्य और संस्कृति अकादमी के तत्वावधान में हरियाणवी के प्रचार-प्रसार के लिए प्रत्येक जिले में कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं,जिससे लेखन को प्रोत्साहन मिला है। डॉ. राज बाला राज ने ये कहा कि वह भी अकादमी की हरियाणवी महिम से प्रभावित होकर हरियाणवी में पुस्तक लिख रही हूं, जो शीघ्र ही प्रकाशित होने वाली है। धर्मदेव विद्यार्थी ने ये भी कहा कि देश विदेश के मंचों पर उपस्थित रहने वाली सम्मानित कवयित्री राज बाला राज की गिनती हरियाणा की उच्च कोटि की कवयित्री में होती है और राज बाला राज की अब तक 10 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।
अखिल भारतीय साहित्य परिषद जींद मंजु मानव ने राज बाला राज को बधाई देते हुए कहा कि आपकी कलम आपके सभी ख्वाब सच में परिवर्तित करती अनवरत चलती रहे। आने वाली 11वीं हरियाणवी पुस्तक के लिए अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की।

0 comments:
Post a Comment