जून 2026 शैली साहित्य मंच हरियाणा द्वारा महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के हिन्दी विभाग में वार्षिक सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन हुआ

👆शैली साहित्यिक मंच द्वारा कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजित।

रोहतक: संवाददाता।

जून 2026 शैली साहित्य मंच हरियाणा द्वारा महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के हिन्दी विभाग में वार्षिक सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रो० नरेश मिश्र पूर्व हिंदी विभाग अध्यक्ष एमडीयू रहे। एवं मुख्यअतिथि डॉ० मधुकांत रहे। विशिष्ट अतिथि डॉक्टर संजय बाली, निदेशक आकाशवाणी रोहतक और शकुंतला काजल जींद रहे। इस भव्य कार्यक्रम का मंच संचालन डॉक्टर निधि राठी ने किया। 

     कार्यक्रम की समुचित व्यवस्था डॉक्टर चंद्रदत्त शर्मा अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पवन मित्तल  ने सुनियोजित ढंग से की। इस कार्यक्रम में जय सिंह "जीत" और उसकी पार्टी ने घड़वा , हारमोनियम के तालमेल से जो संगीतमय प्रस्तुति दी वह कार्यक्रम की एक उल्लेखनीय विशेषता थी। डॉक्टर चंद्र दत्त शर्मा के परिजनों की उपस्थिति: डॉ. कविता शर्मा, शैली शर्मा, देवदत्त  से यह कार्यक्रम सफल किया। इन्होंने स्वयं और अपने पूर्वजों की याद में जो सम्मान चलाए है, उनसे सम्मानित होने वाले विद्वान इस प्रकार रहे:

पंडित श्रीदत्त शर्मा स्मृति सम्मान - देवदत्त देव, साहित्य सोम - डॉ० पुष्पा ,पंडित अभेराम स्मृति सम्मान - जय सिंह 'जीत', श्रीमती पतासो देवी स्मृति सम्मान - खुशबू जैन चन्द्रकवि साहित्य सम्मान- कृष्ण लाल 'गिरधर' को प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त माता इन्द्रा स्वप्न स्मृति सम्मान - संजय शर्मा पत्रकार को प्रदान किया गया और कवयित्री डॉ.राज बाला "राज" को "सृजन श्री" सम्मान प्रदान किया गया। डॉ राज बाला 'राज' को 2022 में भी साहित्य सम्पदा द्वारा "सरती देवी मित्तल स्मृति" सम्मान द्वारा सम्मानित किया था।

इस कार्यक्रम में 5 पुस्तकों का लोकार्पण भी किया गया। लोकार्पित पुस्तके इस प्रकार रही: पुस्तक का नाम: "निस्वार्थी" नवाबों की नाइंसाफी", लेखक: अशोक कुमार जाखड़ "निस्वार्थी' "मन की भाषा"( बालगीत संग्रह ): डाॅक्टर राज बाला "राज" कवयित्री 'सोनू मोनू' बाल साहित्य, कवि ; जय भगवान सैनी। श्रद्धा सौरभ (भजन संग्रह): अनिता जैन। विषय वासना: एक अंधा कुंआ (रागनी संग्रह) लेखक: लेखराज चौहान।

इसके अतिरिक्त मंच द्वारा काशी हिंदी विद्यापीठ वाराणसी से हरियाणा सचिव मनोनित डॉ० कविता शर्मा और डॉ० चंद्र दत्त शर्मा द्वारा मानद उपाधि (डॉक्टरेट)  से सम्मानित विद्वान: सुलेख चंद जैन, जगमाल सिंह राणा, जय भगवान सैनी, सुमित कुमार, कमलेश कुमार पालीवाल, श्रीमती मधु गोयल, सहदेव शर्मा, भारत भूषण रहे। इसके अलावा "रक्तदाता सम्मान" 28 बार रक्तदान के लिए डॉ.राम अवतार कौशिक को प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में 50 से अधिक साहित्यकारों ने अपनी श्रेष्ठ रचनाओं से समा बांधा। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में शिरकत करने वाले  एडवोकेट मुनीष मलिक , देवदत्त देव, जयसिंह जीत, खुशबू जैन, कृष्ण लाल गिरधर, पवन मित्तल , चन्द्र दत्त शर्मा, पंकज गोयल , शकुन्तला काजल , प्रोफेसर नरेश मिश्र, डॉ० मधुकांत, संजय बाली, लोककवि रघवीर शर्मा, निधि राठी, राजकुमार नैन, आजाद सिंह आजाद, रानी सोनिया पांचाल, जितेन्द्र वसिष्ठ, मुकेश शर्मा अनमोल, भरत जून, मास्टर खेमचंद सहगल, पवन गहलोत, गोरी अरोड़ा , स्नेह बंसल, बृजबाला गुप्ता, कर्ण सिंह, बलबीर ढाका , विपिन गुप्ता, रामअवतार शर्मा, राजबाला राज, भारतभूषण वर्मा, सुलेख जैन, जयभगवान सैनी, जगमाल सिंह, अशोक जाखड़, लेखराज चौहान, सहदेव शर्मा, कमलेश कुमार, मधु गोयल ने काव्यपाठ किया। इसके अलावा रविपाल राणा, विक्रम सिंह, अनिता जैन, सुनीत कुमार, रामप्रसाद, वत्सल जैन, सुरेन्द्र धीमान, अश्वनी कुमार, शिव कुमार, कर्ण सिंह चिमनी विशेष रूप से कार्यक्रम में मौजूद रहे।



SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment

जून 2026 शैली साहित्य मंच हरियाणा द्वारा महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के हिन्दी विभाग में वार्षिक सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन हुआ

👆शैली साहित्यिक मंच द्वारा कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजित। रोहतक: संवाददाता। जून 2026 शैली साहित्य मंच हरियाणा द्वारा महर्षि दयानंद व...

_