पूरण राव स्मृति सम्मान समारोह : इंडियन मीडिया वॉरियर अवार्ड्स 2026 में देशभर के चुनिंदा पत्रकार जयपुर में सम्मानित।


पिंक सिटी प्रेस क्लब में गरिमामय आयोजन, 6 राज्यों से आये चुनिंदा पत्रकार हुए सम्मानित: विधायक गोपाल शर्मा ने दिया पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा, 

जयपुर, 18 जून, संवाददाता 

    ​स्वर्गीय श्री पूरण राव की पुण्य स्मृति में आयोजित "पूरण राव स्मृति सम्मान समारोह एवं इंडियन मीडिया वॉरियर अवार्ड्स 2026" बुधवार को जयपुर के नारायण सिंह सर्किल स्थित पिंक सिटी प्रेस क्लब में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस भव्य समारोह में देशभर से आए चुनिंदा निर्भीक पत्रकारों को सम्मानित किया गया।

​कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिविल लाइंस (जयपुर) के विधायक श्री गोपाल शर्मा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में भूतपूर्व चेयरमैन (वंशलेखक अकादमी) श्री राम सिंह राव, आईएफडब्ल्यूजे राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष श्री उपेन्द्र सिंह राठौड़ तथा श्री नवल किशोर मोदानी उपस्थित रहे। आयोजन में चेतक फाउंडेशन तथा अजीतगढ़ नागरिक परिषद जयपुर ने भी सहयोग प्रदान किया।

​देशभर की मीडिया प्रतिभाओं का हुआ समागम

श्री पूरण राव स्मृति सम्मान ​समारोह में निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के लिए देश के विभिन्न राज्यों से आए कलमकारों को 'Indian Media Warrior Awards 2026' से नवाजा गया।  सम्मानित होने वाले प्रमुख नामों में  गुजरात के राजकोट से सुरेश द्विवेदी, दिल्ली से मीनाक्षी पोद्दार, उत्तर प्रदेश से मानसी जैन, मध्यप्रदेश भोपाल से सुधीर विश्नोई, जम्मू-कश्मीर श्रीनगर से राजा मोहिउद्दीन, भोपाल से अमिताभ पाण्डेय, मध्यप्रदेश धार से प्रेम विजय पाटिल, जयपुर से डॉ. अमन शर्मा, राखी सोनी, आसलपुर से बाबूलाल नागा, गोनेर से देवेंद्र शर्मा, बीकानेर से लक्ष्मीनारायण शर्मा तथा प्रकाश चंद्र शर्मा आदि सहित विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों को Indian Media Warrior Awards 2026 से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रख्यात गायक सिराज खान ने अपनी सुरीली आवाज़ से समां बांध दिया और श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। 

लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड:

मीडिया और समाज सेवा के क्षेत्र में दीर्घकालीन एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए 80 वर्षीय वरिष्ठ पत्रकार श्री विष्णु दत्त शर्मा को इस वर्ष के श्री पूरण राव स्मृति सम्मान  इंडियन मीडिया वारियर अवार्ड्स  'लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड' से विभूषित किया गया।

​पत्रकारिता के मूल्यों को सशक्त मंच देने की जरूरत: गोपाल शर्मा

​मुख्य अतिथि विधायक श्री गोपाल शर्मा ने अपने संबोधन में 'सत्यमेव न्यूज' की डायरेक्टर श्रीमती निर्मला राव को इस सार्थक और भव्य आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा:​"देशभर के निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारों को एक मंच पर लाना सराहनीय प्रयास है। आने वाले समय में इस आयोजन को और बड़े स्तर पर किया जाना चाहिए ताकि लोकतांत्रिक मूल्यों और पत्रकारिता को और मजबूती मिल सके।"

वहीँ सत्यमेव न्यूज़ की एडिटर इन चीफ निर्मला राव ने बताया कि श्री पूरण राव स्मृति सम्मान समारोह - इंडियन मीडिया वारियर अवार्ड्स 2026  पिछले चार वर्षों  से 17 जून को आयोजित होता है, जिसमे पूरे भारत से ऐसे पत्रकारों का चयन किया जाता है जो  पत्रकारिता  को पेशा नहीं समझते बल्कि लोकतान्त्रिक राष्ट्र के चौथे स्तम्भ के रूप में देखते हैं और अपने नैतिक मूल्यों के साथ कोई समझौता किये बिना बिलकुल निष्पक्ष और निर्भीक होकर  प्रण- प्राण से पत्रकारिता के धर्म का पालन करते हैं। इनके हाथों में कोई हथियार नहीं होता बस एक सच की कलम  होती है जो बिकती नहीं। ऐसे ही कलम के सिपाहियों को सम्मानित करने का सपना स्वर्गीय पूरण राव जी ने कभी देखा था  और आज उनकी धर्मपत्नी श्रीमती निर्मला राव उनका ये सपना इंडियन मीडिया वारियर अवार्ड्स  के रूप में पूरा करने का प्रयास करती हैं।  ये आयोजन उनके पति सत्यमेव के फाउंडर डायरेक्टर  स्वर्गीय श्री पूरण राव की पुण्य तिथि के अवसर पर किया जाता है। गौरतलब है कि आज ही के दिन, *17 जून 2022* को मात्र *41 वर्ष* की आयु में श्री पूरण राव की नृशंस हत्या कर दी गई थी। दुखद तथ्य यह है कि चार वर्ष बीत जाने के बावजूद मामले के नामजद FIR  दर्ज़ होने के बावजूद अभियुक्त आज भी सलाखों के बाहर खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे स्वर्गीय श्री  पूरण राव के परिजनों एवं समाज में हताशा बनी हुई है।

​चार साल बाद भी न्याय की आस में परिवार

​समारोह के दौरान सत्यमेव न्यूज़ के फाउंडर डायरेक्टर स्वर्गीय श्री पूरण राव को याद करते हुए भावुक क्षण भी देखने को मिले। IFWJ के प्रदेशाध्यक्ष श्री उपेंद्र सिंह राठौर ने स्वर्गीय पूरण राव जी को याद करते हुए इस आयोजन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की .  श्री गोपाल शर्मा ने वर्ष 2022 में मात्र 41 वर्ष की आयु में हुई श्री पूरण राव की नृशंस हत्या के मामले का उल्लेख करके  दुख जताते हुए कहा कि चार वर्ष बीत जाने के बाद भी नामजद अभियुक्तों का बाहर घूमना चिंताजनक है। विधायक ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए विश्वास दिलाया कि वे इस प्रकरण को पुनः पूरी ताकत से उठाएंगे और परिवार को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव सहयोग करेंगे।

कार्यक्रम के समापन पर श्रीमती अमृता मौर्या, श्री कैलाश सीपुरिया , श्री गोपाल शर्मा एवं एवं श्री विक्रम सिंह  ने आयोजन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की और देशभर से आए अतिथियों व सहयोगियों का आभार जताया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में वरिष्ठ पत्रकार, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।



SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment

पूरण राव स्मृति सम्मान समारोह : इंडियन मीडिया वॉरियर अवार्ड्स 2026 में देशभर के चुनिंदा पत्रकार जयपुर में सम्मानित।

पिंक सिटी प्रेस क्लब में गरिमामय आयोजन, 6 राज्यों से आये चुनिंदा पत्रकार हुए सम्मानित: विधायक गोपाल शर्मा ने दिया पीड़ित परिवार को न्याय दिल...

_