'काव्यशैली' साहित्य सम्मान समारोह में देश के लोकप्रिय शायर मंगल नसीम साहब की अध्यक्षता में अनिता जैन का भजन संग्रह "भावाज्जली" पुस्तक का लोकार्पण हुआ और साथ ही प्रीतम की किताब 'कॉम इस योर सुपर पावर' (धैर्य की महाशक्ति )शैली भागवत के ग़ज़ल संग्रह 'सहर मिल गई ' पुस्तक, और डॉ राज बाला राज काव्य संग्रह "सुलगता मौन" पुस्तक का लोकार्पण हुआ। देश भर के अलग अलग शहरों और राज्यों से आए कुछ कवियों को सम्मानित भी किया।
काव्यशैली के मई अंक का विमोचन भी इस अवसर पर किया गया। 'काव्यशैली' की एडिटर शैली भागवत 'आस' एवं ने काव्यशैली की वार्षिक यात्रा पर प्रकाश डालते हुए इसके आगामी वर्ष के कार्यक्रमों पर चर्चा की। प्रसिद्ध शायर मंगल नसीम साहब ने इस अवसर पर काव्यशैली के आयोजकों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि हमें अपनी लेखनी से सार्थक साहित्य का सृजन करते रहना चाहिए।

0 comments:
Post a Comment