महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का सहारनपुर में जोरदार प्रदर्शन हुआ

सहारनपुर :  संवाददाता, विजय कुमार शर्मा।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप सिंह राणा के नेतृत्व में कांग्रेसजन सुबह से ही कांग्रेस जिला मुख्यालय पर एकत्रित हुए। और फिर अपनी-अपनी मोटर साइकिलों पर सवार होकर एक विशाल मोटर साइकिल रैली निकाली और जोरदार नारेबाजी करते हुए रेलवे स्टेशन, कचहरी का पुल, कोर्ट रोड होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट पहुंचकर कांग्रेसजनों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए देर तक प्रदर्शन किया।, पेपर लीक व महंगाई के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए उन्होंने महामहिम राष्ट्रपति महोदया को संबोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन के प्रतिनिधि सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। कार्यकताओं ने मोदी सरकार के भ्रष्ट शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा भी मांगा। जोरदार नारेबाजी करते हुए कार्यकताओं ने मोदी सरकार के भ्रष्ट शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा भी मांगा। कांग्रेसजनों ने वाह रे मोदी तेरा खेल, खा गया रोजगार पी गया तेल। धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो के जोरदार नारों के साथ ही प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संदीप सिंह राणा ने इस बड़े प्रदर्शन में सभी को सहयोग के लिए धन्यवाद  किया ओर कहा कि हमारा यह प्रदर्शन नीट व सीबीएससी के हो रहे शोषण व आसमान छूती महंगाई के खिलाफ है। जिस तरह से नीट की परीक्षा को रद्द किया गया। उससे लाखों परीक्षार्थियों का मनोबल पूरी तरह टूट गया और कई परीक्षार्थियों ने तो इससे व्यवस्था से हार मानकर आत्महत्या तक कर ली। जिसके लिए देश का शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जिम्मेदार है।

जिला उपाध्यक्ष शाजिया नाज़ ने कहा कि हमारा संघर्ष आज बढ़ती महंगाई के विरुद्ध है,। सरकार ने घरेलू और वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि करके आम आदमी के घरों का बजट बिगाड़ दिया है, वही डीजल पेट्रोल की महंगाई ने बाजार में आसमान छूती महंगाई लोगो पर आर्थिक तंगी बढ़ा दी है। प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकताओं के साथ आमजन की सहभागिता इस बात का प्रमाण है कि जनता मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों से निजात पाने के लिए अब कांग्रेस के साथ सड़कों पर उतरने के लिए तैयार है। कांग्रेस के इस विशाल प्रदर्शन में सभी वरिष्ठ कांग्रेसियों ने अपनी अपनी बातें रखी।

संदीप सिंह राणा ने समस्त कांग्रेसियों के साथ ज्ञापन के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति से आसमान छूती महंगाई पर लगाम लगाने की मांग की और साथ ही साथ युवाओं के भविष्य को गर्त के अंधेरे में धकेलने वाले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को केंद्रीय मंत्रिमंडल से तुरंत बर्खास्त करने की मांग की। 

उपस्थित कांग्रेस जनों को संबोधित करने वालों में प्रदेश सचिवगण प्रवीण चौधरी, राहत खलील, अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश महासचिव अरविंद पालीवाल, महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी, जिला उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी नितिन शर्मा, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा, जिला उपाध्यक्ष पूर्व पार्षद सरदार चंद्रजीत सिंह निक्कू, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्वेता सैनी, सत्यम संयम भूरियांन, सेवादल जिला अध्यक्ष इमरान कुरेशी, अक्षय कुमार आदि मुख्य रूप से शामिल थे। प्रदर्शनकारियों में जिला उपाध्यक्ष नितिन शर्मा, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश महासचिव अरविंद पालीवाल, गौरव सैनी, राहत खलील, रजनीश प्रधान रण्डौल, आरिफ खान, बिट्टू चौधरी, अबरार राव, गालिब चौधरी, कय्यूम प्रधान, पवन राना, नवाब अली, शेखर चौधरी, असगर आलम, सचिन शर्मा, राहुल शर्मा, पल्लवी बाली, इकराम खान,नसीब खान, कुणाल शांडिल्य, रीता बब्बर, रेखा धीमान, प्रभजीत सिंह, शहनाज बेगम, शुभम माहेश्वरी, मयंक, सुमन शर्मा, अमनदीप कौर, तान्या, वंदना ठाकुर, अमित विश्वकर्मा, लाल सिंह, मुकेश राज कश्यप, मोहम्मद सुफियान, आदित्य राणा, राकेश वर्मा, राजपाल सिंह, आदेश सिकरी, नीरज कपिल, इसरार, कन्हैया, राजन, वरुण, अफजल, अतुल शर्मा, चिराग मित्तल, मुकुल, शुभम, शिव कुमार राणा, विकास राणा, काकू राणा, सोनू राणा, रमन कुमार, दीपक राणा, मुकेश राणा, चौधरी आलम, राशिद दानिश, मुनव्वर, इंतजार, उस्मान, रिजवान, अरशद, राजेंद्र कुमार, आर्यन, आयुष, आकाश कुमार, अनिकेत, विकास कुमार आदि सहित सैकड़ों की संख्या में मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों से पीड़ित और त्रस्त आम नागरिक भी प्रदर्शन में शामिल रहे।

SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment

जून 2026 शैली साहित्य मंच हरियाणा द्वारा महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के हिन्दी विभाग में वार्षिक सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन हुआ

👆शैली साहित्यिक मंच द्वारा कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजित। रोहतक: संवाददाता। जून 2026 शैली साहित्य मंच हरियाणा द्वारा महर्षि दयानंद व...

_