बेजुबानों की मसीहा बनीं शीतल कपूर, लगभग 10 साल से कर रहीं सेवा

चंडीगढ़, 6 जून 2026 (श्रुति अरोडा)

पंजाब के चंडीगढ़ में शहर की समाजसेविका और पशु प्रेमी शीतल कपूर पिछले लगभग एक दशक (10 साल) से बेजुबान जानवरों की सेवा में लगातार प्रयत्नशील हैं। सड़क पर घायल, बीमार और बेसहारा पशुओं की लगातार सेवा कर रही है।

शीतल कपूर न सिर्फ बेजुबान जानवरों को खाना पानी मुहैया कराती हैं, बल्कि समय समय पर उनका वैक्सीनेशन और स्टेरलाइजेशन भी कराती हैं। उनका मानना है कि रेबीज जैसी बीमारियों से बचाव और पशुओं की बढ़ती संख्या पर नियंत्रण के लिए यह बेहद जरूरी है। अब तक वह बहुतो का टीकाकरण और नसबंदी करा चुकी हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रात हो या दिन, किसी भी बेजुबान जानवर के घायल होने की सूचना मिलते ही शीतल मौके पर पहुंच जाती हैं। वह अपने खर्च पर इलाज कराती हैं और कई बार गंभीर रूप से घायल पशुओं को अपने घर लाकर देखभाल भी करती हैं।

शीतल कपूर ने बताया कि बेजुबान अपनी तकलीफ बोलकर नहीं बता सकते, इसलिए उनकी मदद करना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि गर्मी में घरों के बाहर बेजुबान जानवरों के लिए पानी रखें और बीमार या घायल पशु दिखने पर तुरंत मदद करें। उनके इस निस्वार्थ सेवा भाव की शहर भर में सराहना होती रहती है। 


SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment

बेजुबानों की मसीहा बनीं शीतल कपूर, लगभग 10 साल से कर रहीं सेवा

चंडीगढ़, 6 जून 2026 (श्रुति अरोडा) पंजाब के चंडीगढ़ में शहर की समाजसेविका और पशु प्रेमी शीतल कपूर पिछले लगभग एक दशक (10 साल) से बेजुबान जानव...

_