सहारनपुर, 16 जून 2026, न्यूज रिपोर्ट - फरीद अहमद।
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को सहारनपुर जनपद के ननौता ब्लॉक में भव्य जन कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ मौके पर आएगा अमीनो को जागरूक किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन ननौता ब्लॉक प्रमुख चांदनी राणा किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विजयपाल चौहान समेत बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
शिविर में आयुष्मान भारत, पीएम आवास योजना, उज्ज्वला योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, वृद्धा पेंशन और आयुष्मान कार्ड से जुड़ी हुई बात हुई।
ब्लॉक प्रमुख चांदनी राणा ने कहा कि "बीते 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने गांव-गांव तक विकास पहुंचाने का काम किया है। इस शिविर का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजना के लाभ से वंचित न रहे।"
मंडल अध्यक्ष विजयपाल चौहान ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की उपलब्धियों गिनाईं और कहा कि जन कल्याण ही बीजेपी की प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे घर-घर जाकर योजनाओं की जानकारी दें।
शिविर में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण पहुंचे। कई बुजुर्गों के पेंशन फॉर्म, महिलाओं के उज्ज्वला कनेक्शन और आयुष्मान कार्ड बनवाने के बारे में जानकारी दी गई। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने शिविर में आए लोगों की मदद की और उन्हें योजनाओं के बारे में विस्तार से समझाया। कार्यक्रम के अंत में सभी लाभार्थियों को संकल्प दिलाया गया कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनेंगे।





0 comments:
Post a Comment