संवाददाता पूनम रानी बागड़ी द्वारा गाजीपुर की न्यूज रिपोर्ट ।
गाज़ीपुर, 26 जून 2026
उत्तर प्रदेश में जनपद गाजीपुर के बहुचर्चित बिंदु होटल हत्याकांड के मुख्य आरोपी और एक लाख के इनामी शंकर पांडेय के घर में बंद कुत्ते को रेस्क्यू किया गया है। रॉटविलर नस्ल के कुत्ते माइकल को बेहोश कर बाहर निकल गया। करीब पिछले 25 दिन से वह इसी घर में बंद था।
बुधवार की शाम तहसीलदार सदर राजीव यादव, कोतवाल प्रमोद सिंह पुलिस बल के साथ गोंडा देहाती स्थित शंकर पांडेय के घर पहुंचे। वहां घर पर ताला बंद मिला। इसके बाद जलेबी में बेहोशी की दवा मिलाई गई। जलेबी खाने के लिए कुत्ते को दिया गया। जलेबी खाने के करीब 20 से 30 मिनट बाद कुत्ता बेहोश हो गया। इसके बाद बाउंड्री से पशुपालन विभाग की टीम अंदर पहुंची। कुत्ते को मुंह को बांधकर उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया। पशुपालन विभाग की टीम उसे सदर पशु अस्पताल ले आई। यहां उसे खाना खिलाने के साथ ही उसका मेडिकल एग्जामिनेशन (स्वास्थ्य परीक्षण) किया गया।

0 comments:
Post a Comment