राजधानी दिल्ली में 'काव्यशैली साहित्य सम्मान-2026' समारोह आयोजित हुआ। हिंदी साहित्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रख्यात कवयित्री एवं लेखिका डॉ. राज बाला "राज" को इस वर्ष के सम्मान से विभूषित किया गया।
समारोह मे डॉ. राज बाला को मंच पर प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही संस्था की ओर से उन्हें सम्मान स्वरूप धनराशि भी प्रदान की गई। डॉ. राज बाला की रचनाएं समाज के यथार्थ को उजागर करती हैं और उनकी भाषा में लोक जीवन की मिठास है।
सम्मान ग्रहण करने के बाद डॉ. राज बाला "राज" ने कहा कि साहित्यकार का धर्म है कि वह समाज का दर्पण बने। ये सम्मान मुझे और अधिक जिम्मेदारी के साथ लिखने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने 'काव्यशैली' संस्था का आभार जताया।

0 comments:
Post a Comment