अमन संकल्प एक्सप्रेस हिंदी मासिक पत्रिका का भव्य विमोचन समारोह सम्पन्न


नई दिल्ली, 1 जुलाई 2026

राजधानी दिल्ली स्थित फाइव स्टार म्यूजिकल स्टूडियो में अमन संकल्प एक्सप्रेस हिंदी मासिक पत्रिका का भव्य विमोचन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें पत्रकारों, समाजसेवियों एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहम्मद आसिफ अंसारी ने की, जो अमन संकल्प एक्सप्रेस हिंदी मासिक पत्रिका के मुख्य संपादक तथा अमन संकल्प इंसाफ फाउंडेशन के संस्थापक हैं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पत्रिका का उद्देश्य समाज में सकारात्मक सोच, निष्पक्ष पत्रकारिता तथा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजीत कुमार, अध्यक्ष, प्रेस रिपोर्टर यूनियन (PRU) रहे। उन्होंने अपने संबोधन में पत्रकारों की एकता, अधिकारों की रक्षा और निष्पक्ष पत्रकारिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पिछले लगभग 15 वर्षों से वे पत्रकारों के हितों एवं न्याय के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।

विशिष्ट अतिथि के रूप में तासीम अहमद, संपादक क्राइम टुडे18/अपराध खोज न्यूज़ पोर्टल एवं चैनल/हिंदी समाचार पत्र तथा ऑल इंडिया रिपोर्टर्स एसोसिएशन ट्रस्ट के राष्ट्रीय महासचिव उपस्थित रहे। उन्होंने, जो 2006 से पत्रकारिता क्षेत्र एवं पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा के लिए काम कर रहे हैं, सामाजिक सरोकारों और जिम्मेदार पत्रकारिता की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए।

इसके अतिरिक्त विशिष्ट अतिथि उमर अंसारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, प्रेस रिपोर्टर यूनियन (PRU) तथा मोहम्मद यूसुफ, राष्ट्रीय महासचिव, प्रेस रिपोर्टर यूनियन (PRU) ने भी अपने विचार रखते हुए पत्रकारिता के क्षेत्र में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का सफल आयोजन इमरान अंसारी ने किया, जबकि मंच संचालन मिर्जा मेहंदी राजा ने प्रभावशाली ढंग से किया। समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों का सम्मान जेके सारा न्यूज़ के संपादक जेके इदरीस द्वारा किया गया।


विमोचन के उपरांत सभी अतिथियों को अमन संकल्प एक्सप्रेस हिंदी मासिक पत्रिका की प्रति भेंट की गई। साथ ही सभी के लिए जलपान एवं नाश्ते की व्यवस्था की गई।

समारोह में उपस्थित मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों ने अपने विचार साझा करते हुए पत्रिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा इसे समाज में जागरूकता, सकारात्मक सोच और निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देने वाला एक महत्वपूर्ण प्रयास बताया।

इस मौके पर मीडिया संसार के मुख्य संपादक मोहम्मद असलम, अमन संकल्प एक्सप्रेस के विधि सलाहकार एडवोकेट दिनेश कुमार गुप्ता, तिरछी नजर के संपादक फारुख मंसूरी, सात समाचार के संपादक सुरेंद्र तिवारी, राजीव तिवारी न्यूज़ नेशन, क्रांति फाउंडेशन की संस्थापक नेहा सिंह, क्राइम फोकस के आसिफ अंसारी, जुल्फिकार अली, जन सेवा क्रांति फाउंडेशन की फाउंडर हुस्ना हाशमी, रफी अहमद, गुलशन जहां, सबा खान, बबीता वर्मा, रईसुद्दीन, मणिपुर से पत्रकार डॉ नरेंगबाम प्रेमजीत सिंह, दीपमाला, इमरान अंसारी, डॉक्टर खलील पवार, विनोद वर्मा, अजमु, श्रीमती गुलशन चौधरी, डॉ इकबाल, फ़िरासत, अमनदीप धामा, अब्दुल रहमान, सम्राट चौधरी, सलीम अंसारी, आदि मौजूद रहे।






SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment

अमन संकल्प एक्सप्रेस हिंदी मासिक पत्रिका का भव्य विमोचन समारोह सम्पन्न

नई दिल्ली, 1 जुलाई 2026 राजधानी दिल्ली स्थित फाइव स्टार म्यूजिकल स्टूडियो में अमन संकल्प एक्सप्रेस हिंदी मासिक पत्रिका का भव्य विमोचन समारोह...

_