समाजसेविका मोनिका गुप्ता ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के लिए राशन दिया।
फरीदाबाद: संवाददाता।
हरियाणा के फरीदाबाद में समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बना चुकीं नोबल बर्तन बैंक की फाउंडर और जानी-मानी समाजसेविका मोनिका गुप्ता ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। अपनी टीम के साथ फरीदाबाद के पाली स्थित वृद्धाश्रम में पहुंचकर उन्होंने बुजुर्गों को जुलाई में राशन सामग्री सौंपी।
मोनिका गुप्ता हर महीने की भांति इस बार भी जुलाई माह में नियमित रूप से वृद्धाश्रम पहुंचीं। वृद्धाश्रम के बुजुर्गों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसे ध्यान में रखते हुए उनकी टीम ने जरूरत का तमाम सामान वहां पहुंचाया।
इस दौरान वितरित किए गए राशन में उच्च गुणवत्ता का आटा और चावल, विभिन्न प्रकार की दालें और राशपीस एवं मसाले, तेल और अन्य जरूरी खाद्य सामग्री आदि ।
समाज सेवा में मोनिका गुप्ता किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। वह लगातार निरंतर रूप से समाज सेवा के विभिन्न कार्यों में पूरी निष्ठा के साथ जुटी हुई हैं। महिलाओं को सशक्त बनाने, गरीबों की मदद करने और जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाने के उनके अभियान की क्षेत्र में सराहना की जाती है।
"बुजुर्गों की सेवा ही सबसे बड़ी सच्ची सेवा है। समाज के इन वरिष्ठ नागरिकों को अपनेपन और सहायता की सबसे अधिक आवश्यकता होती है। हमारा यह प्रयास रहता है कि इन्हें कभी भी किसी चीज की कमी महसूस न हो।
इस सराहनीय सहयोग नेक और मानवीय कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न करने में मोनिका गुप्ता के साथ उनकी समर्पित टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई।
वृद्धाश्रम के संचालकों और वहां रह रहे बुजुर्गों ने मोनिका गुप्ता और उनकी पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। इस प्रकार के निरंतर सहयोग से बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लौटती है और समाज में एक सकारात्मक संदेश प्रसारित होता है।
0 comments:
Post a Comment