उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद में समाज सेविका शैली को भारतीय किसान यूनियन (अनाज ) में राष्ट्रीय सचिव पद पर नियुक्त किया गया। शैली काफी वर्षो से राष्ट्रीय निर्माण हेतु कार्य कर देश विदेश में अपनी पहचान बना चुकी है। शैली पिछले 10 वर्षो से महिला प्रशिक्षण संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्षा , WRE की पिछले 6 वर्षो से राष्ट्रीय अध्यक्षा, UBR की पिछले 5 वर्षो से राष्ट्रीय अध्यक्षा के रूप में एवं अनेक अन्य संगठनों में भी विभिन्न उच्च पदों पर नियुक्त है जो देश हित हेतु काम कर रहे है। ऐसे में भारतीय किसान यूनियन (अनाज ) में राष्ट्रीय सचिव पद पर नियुक्त होना शैली के लिए अत्यंत गर्व की बात है। शैली ने कहा की किसान हमारे देश के अन्नदाता है यह पद मिलना मेरे लिए अत्यंत गौरव की बात है। इस पद के द्वारा वह देश के किसानो के लिए अहम फैंसले ले सकेगी एवं सरकार की योजनाओ से देश के किसानो को जोड़ पाएंगी ,साथ ही भारत के किसानों के लिए वन-स्टॉप डिजिटल गेटवे जहाँ सभी किसान-केंद्रित योजनाएँ, उपकरण और संसाधन एक ही जगह उपलब्ध कर सकते हैं,प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के तहत फसल बीमा, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) के जरिए आय सहायता, किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) से ऋण की सुविधा और ई-नाम (eNAM) पर पारदर्शी मंडी व्यापार – जैसी सरकारी सेवाओं को देश के किसानो तक पहुंचाने का प्रयत्न करेगी ताकि देश के हर हिस्से का किसान अपनी ज़रूरत की सहायता आसानी से प्राप्त कर सके। शैली पिछले 10 वर्ष से भारतीय किसान यूनियन के साथ जुडी हुई है जहां वे सदैव किसानो के हितो हेतु अपनी आवाज बुलंद करती आई है , शैली जी ने भारतीय किसान यूनियन (अनाज ) ,समस्त टीम एवं भारतीय किसान यूनियन (अनाज ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन शर्मा का धन्यवाद व्यक्त किया है। जय जवान जय किसान।
समाज सेविका शैली को भारतीय किसान यूनियन (अनाज ) में राष्ट्रीय सचिव पद की जिम्मेदारी मिली।
गाजियाबाद : सविता शर्मा।

0 comments:
Post a Comment