उत्तर पूर्वी दिल्ली के MCD प्राथमिक विद्यालय भागीरथी विहार द्वितीय पाली में समग्र शिक्षा अभियान का सफल ऑडिट, सभी व्यवस्थाएं मिलीं उत्तम

दिल्ली।

उत्तर पूर्वी दिल्ली स्थित दिल्ली नगर निगम (MCD) प्राथमिक विद्यालय, भागीरथी विहार (द्वितीय पाली) में समग्र शिक्षा अभियान विभाग, दिल्ली की ओर से एक महत्वपूर्ण ऑडिट निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, संसाधनों और रख-रखाव की बारीकी से जांच की गई।

निरीक्षण में प्रमुख अधिकारी एवं सदस्य  के रूप में SSA ऑडिटर: अक़्सा खान, CRC अनीता, प्रिंसिपल वेदपाल सिंह स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (SMC) के तासीम अहमद, फैयाजुद्दीन अंसारी शामिल रहे ।

ऑडिट टीम द्वारा विद्यालय के अभिलेखों का गहन निरीक्षण किया गया जिसमें बुनियादी सुविधाएं व साफ-सफाई के संबंध में विद्यालय परिसर और कक्षाओं की स्वच्छता की जांच की गई। और शैक्षणिक संसाधन जैसे कंप्यूटर लैब, लाइब्रेरी, खेलकूद का सामान व STC कक्षाओं का संचालन। एवं वित्तीय प्रबंधन में समग्र शिक्षा अभियान (SSA) के तहत मिलने वाली अनुदान राशि के सदुपयोग और सामानों की खरीद के रिकॉर्ड देखे गए।और इसके साथ साथ विद्यालय से संबंधित सभी प्रशासनिक और शैक्षणिक दस्तावेजों का मिलान किया गया।

इस निरीक्षण के दौरान SSA एसएसए ऑडिटर अक़्सा खान और CRC सीआरसी अनीता ने स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (SMC) के सदस्यों के साथ बैठक कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इसके साथ ही, टीम ने क्लास रूम में जाकर बच्चों से सीधा संवाद भी किया।

जांच के अंत में विद्यालय के सभी रिकॉर्ड, वित्तीय विवरण और व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त पाई गईं। अधिकारियों ने विद्यालय के सुचारू संचालन और बेहतरीन व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।



SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment

उत्तर पूर्वी दिल्ली के MCD प्राथमिक विद्यालय भागीरथी विहार द्वितीय पाली में समग्र शिक्षा अभियान का सफल ऑडिट, सभी व्यवस्थाएं मिलीं उत्तम

दिल्ली। उत्तर पूर्वी दिल्ली स्थित दिल्ली नगर निगम (MCD) प्राथमिक विद्यालय, भागीरथी विहार (द्वितीय पाली) में समग्र शिक्षा अभियान विभाग, दिल्ल...

_