देश की राजधानी दिल्ली के नवादा इलाके की रहने वाली पशु प्रेमी प्रीति पांडेय बेजुबान जानवरों के लिए किसी मसीहा से कम नहीं हैं। वह पिछले लंबे समय से बेजुबान और लावारिस जानवरों की सेवा में दिन-रात जुटी हुई हैं। प्रीति पांडेय हर रोज अपने इलाके के लगभग 200 डॉग्स को अपने पास से भोजन खिलाने का पुण्य कार्य कर रही हैं।
वह समय-समय पर इन बेजुबान जानवरों का वैक्सीनेशन (टीकाकरण) और स्टरलाइजेशन (नसबंदी) भी करवाती हैं, ताकि उनके स्वास्थ्य और संख्या दोनों को संतुलित रखा जा सके। प्रीति पांडेय ने अपने सेवाभाव के चलते उन्होंने अपने घर पर भी 9 डॉग्स को आश्रय दिया हुआ है और उनकी पूरी देखभाल करती हैं।
अपने इलाके के किसी भी कोने से किसी बेजुबान जानवर के बीमार या घायल होने की खबर मिलते ही प्रीति तुरंत वहां पहुंच जाती हैं और अपनी पूरी क्षमता से उनका बेहतर इलाज करवाती हैं।
बेजुबानों की सेवा को लेकर प्रीति पांडेय का कहना है कि, "हम सबको मिलकर इन बेजुबानों की सेवा करनी चाहिए और इन्हें कुछ न कुछ खाने को देते रहना चाहिए, क्योंकि ये मूक जीव पूरी तरह से इंसानों पर ही निर्भर और आश्रित हैं।"
प्रीति पांडेय का यह सराहनीय कदम समाज के लिए एक मिसाल पेश करता है कि किस तरह संवेदनशीलता और छोटे-छोटे प्रयासों से बेजुबान जानवरों की जिंदगी को बेहतर बनाया जा सकता है।







0 comments:
Post a Comment