फरीदाबाद में इंसानियत की अनूठी मिसाल, नोबेल बर्तन बैंक टीम ने बिना पिता की बेटी की शादी कराई।

फरीदाबाद: संवाददाता 

समाज सेवा और इंसानियत का एक बेहतरीन उदाहरण पेश करते हुए फरीदाबाद में 'नोबेल बर्तन बैंक' द्वारा एक जरूरतमंद बेटी की शादी का पूरा खर्च उठाया गया, नोबेल बर्तन बैंक के फाउंडर मोनिका गुप्ता ने अपने स्तर से काफी सामान की व्यवस्था की एक बेटी जिसके सिर से पिता का साया उठ चुका था। 22 जुलाई (बुधवार) को यह विवाह समारोह बेहद धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

सुसज्जित उपहारों के साथ हुई विदाई :

नोबेल बर्तन बैंक की फाउंडर मोनिका गुप्ता ने बताया कि संस्था की ओर से दुल्हन को गृहस्थी बसाने के लिए आवश्यक सभी जरूरी सामान उपहार स्वरूप दिए गए। इनमें मुख्य रूप से शामिल रहे:

कपड़े और श्रृंगार का (मेकअप) सामान :

डबल बेड, ड्रेसिंग टेबल और लकड़ी का अन्य फर्नीचर, डबल बेड के गद्दे, रजाई, कंबल और चादरें, रसोई के उपयोग के लिए बर्तन व अन्य घरेलू सामग्री।

इन सहयोगियों का रहा सराहनीय योगदान :

इस नेक और साहनीय कार्य को सफल बनाने में कई सामाजिक संगठनों और गणमान्य लोगों ने अपना पूरा सहयोग दिया।

 'एलायंस क्लब बैंकर्स' की ओर से विवाह के लिए लकड़ी का फर्नीचर उपलब्ध कराया गया। और इस पूरी व्यवस्था में ग्रुप की टीम से मुकेश, बेला, राकेश, सुषमा, पंकज, अनु अग्रवाल और राजेश आदि का विशेष और सराहनीय योगदान रहा।

नोबेल बर्तन बैंक की फाउंडर मोनिका गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि समाज के सक्षम लोगों को आगे आना चाहिए। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि हम सबको मिलकर गरीबों, असहायों, विकलांगों, वृद्धों और जरूरतमंद महिलाओं के कल्याण के लिए परोपकार और इंसानियत के कार्य निरंतर करते रहना चाहिए, ताकि समाज के हर वर्ग को संबल मिल सके।



SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment

फरीदाबाद में इंसानियत की अनूठी मिसाल, नोबेल बर्तन बैंक टीम ने बिना पिता की बेटी की शादी कराई।

फरीदाबाद: संवाददाता  समाज सेवा और इंसानियत का एक बेहतरीन उदाहरण पेश करते हुए फरीदाबाद में 'नोबेल बर्तन बैंक' द्वारा एक जरूरतमंद बेटी...

_