उत्तर प्रदेश के आगरा के सिकंदरा क्षेत्र की रेणुका धाम कॉलोनी में सामने आए सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे शहर को झकझोर दिया। जिस बाथरूम में परिवार के लोग रोज आते-जाते थे, उसी के फर्श के नीचे पति का शव दफन था। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि आरोपी पत्नी उसी बाथरूम में रोज नहाती रही और किसी को भनक तक नहीं लगने दी। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी महिला ने टीवी के चर्चित शो क्राइम पेट्रोल और फिल्म दृश्यम देखकर हत्या और शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई थी।
सिकंदरा रेणुका धाम कॉलोनी निवासी 44 वर्षीय सुरेंद्र शर्मा की हत्या उसकी पत्नी रूबी शर्मा ने 17 मई की रात कर दी थी। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने पहले पति को नशे की गोलियां खिलाईं। जब वह बेसुध हो गया तो उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने से पहले उसने अपनी दोनों बेटियों और सास को जेठ अनिल शर्मा के घर भेज दिया था, ताकि घर में कोई मौजूद न रहे। अनिल शर्मा 18 मई को घर आए थे, तब सुरेंद्र चारपाई पर लेटा था। अनिल ने पूछा तो रूबी ने कहा कि नशे में चूर हैं।

0 comments:
Post a Comment