'नोबल बर्तन बैंक' द्वारा वृद्धाश्रमो में राशन, वाटर कूलर और RO लगाने का सराहनीय कार्य

फरीदाबाद:  संवाददाता।

समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय 'नोबल बर्तन बैंक' मानवता की सेवा में मिसाल पेश कर रहा है। नोबल बर्तन बैंक की फाउंडर मोनिका गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने फरीदाबाद के कई  वृद्धाश्रमो में पहुंचकर हर महीने राशन सामग्री वितरण करते रहते हैं। और शुद्ध पेयजल के लिए कई जगहो पर वाटर कूलर और RO लगवाये है।

इस सेवा कार्य में अध्यक्ष मुकेश गर्ग, सुमन, नीतू और योगेंद्र गुप्ता आदि ने सक्रिय भूमिका निभा रहे है। मोनिका गुप्ता पिछले 15 वर्षों से निरंतर समाज सेवा के कार्यों में जुटी हुई हैं।

पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त समाज का संकल्प

नोबल बर्तन बैंक का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को प्रदूषण से बचाना है। मोनिका गुप्ता ने बताया कि पर्यावरण को नुकसान पहुँचाने वाले प्लास्टिक और डिस्पोजेबल बर्तनों के बढ़ते उपयोग को कम करने के लिए  स्टील के बर्तनों का नोबल बर्तन बैंक चला रही है।

मोनिका गुप्ता की ओर से भंडारे, शादी-विवाह या अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए स्टील के बर्तन पूरी तरह निःशुल्क (बिना किसी किराए के) उपलब्ध कराए जाते हैं। मोनिका गुप्ता का मानना है कि प्लास्टिक कभी नष्ट नहीं होता और इसे जलाने से हानिकारक धुआं निकलता है जो वातावरण को प्रदूषित करता है। स्टील के बर्तनों के उपयोग को बढ़ावा देकर वे प्लास्टिक मुक्त समाज की दिशा में एक बड़ा योगदान दे रही हैं।

गरीब बेटियों का सहारा बनी टीम

केवल पर्यावरण संरक्षण ही नहीं, बल्कि मोनिका गुप्ता और उनकी पूरी टीम सामाजिक दायित्वों को बखूबी निभा रही है। नोबल बर्तन बैंक टीम द्वारा समय-समय पर गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह में आर्थिक और भौतिक सहायता प्रदान की जाती है, ताकि उनका जीवन संवर सके।

नोबल बर्तन बैंक की इस निस्वार्थ सेवा की स्थानीय लोगों द्वारा जमकर सराहना की जा रही है। संस्था की यह पहल उन लोगों के लिए प्रेरणा है जो पर्यावरण और जरूरतमंदों की सेवा के लिए आगे आना चाहते हैं।



SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment

जिस बाथरूम में परिवार के लोग रोज आते-जाते थे, उसी के फर्श के नीचे पति का शव दफन था

आगरा : संवाददाता। उत्तर प्रदेश के आगरा के सिकंदरा क्षेत्र की रेणुका धाम कॉलोनी में सामने आए सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे शहर को झकझोर दिया। जि...

_