दिल्ली BJP कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा व सांसद मनोज तिवारी ने जल पिलाकर आमरण अनशन को समाप्त कराया

दिल्ली ( अजय जैन ) भगवान महावीर देशना फाउंडेशन के अध्यक्ष मनोज जैन ने बताया कि 7 दिन से निरंतर चल रहे जैन समाज के आमरण अनशन को आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, सांसद मनोज तिवारी ने सम्मेद शिखर तीर्थ स्थान के विवादित अध्यादेश को वापस लेने के आश्वासन के साथ चल रहे इस आमरण अनशन को समाप्त कराया। उन्होंने आश्वासन दिया कि 15 दिनों के अंदर इस अध्यादेश को वापस लिया जाएगा। इस अवसर पर मनोज तिवारी ने अध्यादेश को लेकर आश्वासन दिया कि जैन समाज ने उनकी बातों को सुनकर इस आमरण अनशन को समाप्त किया है। केंद्र सरकार जैन समाज की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए अध्यादेश को वापस ले। विश्व जैन संगठन के अध्यक्ष संजय जैन और रुचि जैन ने इस कार्यक्रम की अगुवाई की। वही भगवान महावीर देशना फाउंडेशन के अध्यक्ष मनोज जैन ने कहा कि हमारे तीर्थ स्थलों पर किसी भी प्रकार के विवादित कार्य नहीं होने चाहिए जैन धर्म अहिंसा को सर्वोपरि मानता है इसलिए हम शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग को मनवाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन विश्वव्यापी रूप ले चुका था लेकिन केंद्र सरकार से हमें आश्वासन मिला है इसलिए केंद्र सरकार द्वारा दिए गए आश्वासन को मानते हुए आमरण अनशन को समाप्त किया गया है।         विश्व जैन संगठन के अध्यक्ष संजय जैन और रुचि जैन को मनोज तिवारी जी ने जल पिलाकर अनशन को समाप्त कराया।

हम उम्मीद करते है वीरेन्द्र सचदेवा जी व मनोज तिवारी जी ने जो आश्वासन दिया है केन्द्र सरकार उसके मानते हुए उस अध्यादेश को 15 दिनों के अन्दर वापस ले।

SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर एक्सप्रेस न्यूज भारत चैनल का आगाज़

इस अवसर पर क्राइम कंट्रोल ब्यूरो मीडिया टीम अपने सामाजिक हित के उल्लेखनीय कार्यों हेतु सम्मानित जयपुर ( भानु राज ) राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर ज...

_