
( Tasim Ahamad - Chief Editor )
दिल्ली।
शाहदरा के खेड़ा बेंकिट हॉल में मिस इंडिया वर्ल्ड सिनी शेट्टी द्वारा सामाजिक पहल “आशाएं"को दिल्ली में अपने वालंटियर की आर्मी द्वारा पूरी दिल्ली में करोना से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचाया।सारथी चैरिटेबल ट्रस्ट ने आशाएं के साथ हाथ से हाथ मिला कर करोना से प्रभावित लोगों को मदद व जरूरी सेवाएं पहुंचाने का जिम्मा लिया। आशाएं द्वारा करोना काल में बहुत से कार्य सामाजिक हित में किए गए जिसमें लोगों को सूखा राशन, सैनिटाइजर दवाइयां, मास्क, ऑक्सीजन सिलेंडर आदि का वितरण किया गया था। कार्यक्रम का आयोजन सारथी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया गया इस मौक़े पर बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक व देशभक्ति कार्यक्रम भी दिखाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के बहुत से गणमान्य व्यक्ति भारत गौतम (निगम पार्षद शाहदरा), रीतेश सूजी (निगम पार्षद वेलकम) पंकज लूथरा (निगम पार्षद झिलमिल), विनय भाटिया, एडवोकेट दिनेश कुमार गुप्ता, श्याम सुन्दर अग्रवाल, योगेंद्र अग्रवाल, वंदना सूरी, शैली, इंदु आदि उपस्थित रहे। श्रीमती अर्चना कंसल द्वारा मंच संचालन किया गया। मनोज गंभीर व मनोज कंसल द्वारा लोगों का स्वागत व धन्यवाद किया गया।
0 comments:
Post a Comment