दिल्ली के बसंत विहार इलाके की रहने वाली एनिमल लवर रेखा वोहरा बेजुबान जानवरों की सेवा में लगी हुई है। आज के ऐसे माहौल में बिना किसी स्वार्थ के आदमी ही आदमी के काम नहीं आता है तो इन बेजुबान जानवरों के काम कैसे ही आयेगा। लेकिन आज के समय में भी निःस्वार्थ भाव से बेजुबानों की सेवा करने वाले पशु प्रेमी मौजूद हैं जिनमें से एक रेखा वोहरा है । जो बसंत विहार इलाके में निःस्वार्थ भाव से बेसहारा, बीमार, दुर्घटनाग्रस्त आदि बेजुबान जानवरों की देखभाल कर रही है। जो बेजुबानों के लिए खाना, पानी एवं उनके उपचार के लिए मेडिकल ट्रीटमेंट आदि करवाती रहती है। इतना ही नहीं नवजात बच्चों को सुरक्षित रखना, उनका प्रसव कराना, जो पशु मृत्यु को प्राप्त हो चुके उन पशुओं का अन्तिम संस्कार जैसे धर्मार्थ कार्य भी रेखा वोहरा कर रही है। ऐसी हिम्मत वाली महिला शख्सियत रेखा वोहरा के सेवा भाव के कार्य और विचार बचपन से ही है। वह बेजुबानों में बंदर, डॉग्स, गाय व बिल्ली आदि को खाना खिलाने का काम कर रही है।
- Blogger Comment
- Facebook Comment
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
धरती, पर्यावरण, पेड़ पौधे व जीव जन्तु एक दूसरे के बिना अधूरे : नेहा दुग्गल (पशु प्रेमी)
लेखिका: नेहा दुग्गल (पशु प्रेमी ओर समाजसेविका) Tasim Ahamad - Chief Editor इस धरती पर सबसे पहले पेड़-पौधे आए, फिर जानवर और बहुत बाद मे...

0 comments:
Post a Comment