Tasim Ahamad - Chief Editor
कोटा, संवाददाता।
राष्ट्रीय मानव अधिकार और भ्रष्टाचार निवारण आयोग द्वारा राजस्थान प्रदेश के कोटा जिले में गुमानपुरा वल्लभबाड़ी पवन दूध डेयरी के सामने स्थित आयोग के कार्यालय पर सभी गरिमामय पदाधिकारियों एवं परम सम्माननीय विशिष्ठ अतिथियों की उपस्थिति मे 77 वां गणतंत्र दिवस बड़े ही उत्साह व धूमधाम मनाया गया। उक्त कार्यक्रम का आयोजन माननीय प्रदेश अध्यक्ष जरीना खान के दिशा निर्देशन के अनुरूप जिला कार्यकारिणी के माध्यम से किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान पुलिस के जांबाज कर्तव्य निष्ठा ईमानदार छवि के साबिर हुसैन ASI द्वारा ध्वजा रोहण का किया गया।
उक्त कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने वाले सभी विशिष्ठ अतिथियों का माला पहनाकर, शॉल एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया जिसमें साबिर हुसैन ASI, गोविंद बघेलवाल ASI, पदम सिंह ASI, अर्जुन मेघवंशी ASI साइबर सेल से राजस्थान, प्रदेश अध्यक्ष जरीना खान एवं लीगल सलाहकार टीम कि ओर से एडवोकेट देवेंद्र मीणा, एडवोकेट अनिल कुमार गालव एवं एडवोकेट लक्ष्मी नायक आदि का स्वागत एवं सम्मान किया गया ।
साथ ही कार्यक्रम में आयोग के कोटा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रजापति संभाग अध्यक्षा श्रीमती चंदा बरवड़िया, परवीन खान, संभाग उपाध्यक्षा श्रीमती रशीदा खान, श्रीमती लक्ष्मी देवी संभाग प्रभारी, श्रीमति नीतू संभाग वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्रीमती सुमन शर्मा संभाग उप प्रभारी संभागीय कार्यकारिणी, अध्यक्ष जेपी शर्मा, श्रीमति रोशन राठौड़ जिला सचिव, मज़हर खान नगर अध्यक्ष, एक्टिव मेंबर खुर्शीद अहमद, होमगार्ड से कपिल, अंजना सिंह एक्टिव मेंबर, रक्तवीर मनोज चंचलानी संस्थापक- हाड़ौती ब्लड डोनर सोसायटी कोटा जिन्होंने 107 बार रक्तदान करने का महान कार्य किया है,
इन सभी को भी माल्यार्पण कर प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। एवं सभी की उपस्थिति में गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। उक्त कार्यक्रम में सभी गरिमामय अतिथिगण एवं आयोग के पदाधिकारियों द्वारा अपने ज्ञान एवं अनुभव साझा करते हुए राष्ट्र के प्रति समर्पण ओर कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने का मार्गदर्शक किया । एवं सभी राष्ट्र सेवकों, मानव अधिकार आयोग के अधिकारियों, लीगल टीम के एडवोकेट ओर राजस्थान प्रदेश के जांबाज कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारियों कि उपस्थिति ने 26 जनवरी के कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते हुए उसमें चार चांद लगा दिये।













0 comments:
Post a Comment