कलेक्टर का संकल्प हर योग्य युवा को मिले रोजगार का अवसर
मंडला। ( दीप्ति द्वारा न्यूज़ रिपोर्ट )
मध्य प्रदेश के मंडला जिले के युवाओं के लिए- 20 जनवरी को वृहद रोजगार मेले की मंडला जिले में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर एक ऐतिहासिक रोजगार मेला आयोजित हुआ । इस रोजगार मेले को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला । जिले के विभिन्न क्षेत्रों से युवा अपने सपनों की नौकरी पाने की उम्मीद लेकर इस मेले में शामिल हुए । यह आयोजन सिर्फ एक भर्ती कार्यक्रम नहीं- बल्कि हजारों परिवारों के लिए उम्मीद रहा।
4000 से अधिक युवाओं को रोजगार की संभावना बढी -
इस वृहद रोजगार मेले का मुख्य उद्देश्य- 4000 से अधिक युवाओं को उनके कौशल और योग्यता के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराना है। प्रशासन का प्रयास है कि अधिक से अधिक युवाओं को निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों से जोड़कर सीधी भर्ती के जरिए नौकरी दिलाई जा सके। जिसकी चयन प्रक्रिया पूरी की गई।
45 से अधिक कंपनियां शामिल -
रोजगार मेले में- 45 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेने पहुंचेंगी- ये कंपनियां विभिन्न क्षेत्रों जैसे- सेल्स, मार्केटिंग, सिक्योरिटी सर्विस, मैन्युफैक्चरिंग, इंडस्ट्री, आईटी, टेक्निकल जॉब्स, हॉस्पिटैलिट, सर्विस सेक्टर, ऑपरेटर एवं टेक्नीशियन जैसे स्किल बेस्ड पद के लिए युवाओं का चयन की तैयारियां हुईं। रोजगार मेले में जिले की मे. टेक्टोनिक्स, ई.एम.एस.प्रा.लि. मनेरी, सनमुखा एग्रीटेक लि. मनेरी, गणेश प्लास्टिक मनेरी, विनायक इंजीयरिंग सर्विसेस मनेरी, नर्मदा एसिड बेयर प्रा.लि. मनेरी, कबीर पॉलीसैक मनेरी, परफेक्ट फायर ब्रिक्स प्रा.लि. मनेरी, श्रीराम मेटलस मनेरी, मिलर ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन मनेरी, श्री जी प्रोडक्स मंडला, राजकुमार अग्रवाल माइनिंग कार्य मंडला, बीएम फुड्स एण्ड ग्रेन्स प्रा.लि. मनेरी, श्री रमाया केमिकल्स प्रा.लि. मनेरी, शारदा राईस मिल नैनपुर, जेपी राईस मिल नैनपुर, जेपी फुड्स नैनपुर, कृष्णा टाईल्स एण्ड ग्रेनाइट कटिंग नैनपुर, कृष्णा हेन्डीक्राफ्ट्स नैनपुर, साईंनाथ प्रिंटर्स नैनपुर, आशादीप इंजीनियरिंग वर्क्स नैनपुर, मदीना वेल्डिंग नैनपुर, अजय हस्तकला नैनपुर, चौरसिया सीमेंट एण्ड पाईप मंडला, प्लेटिनियम बोर्ड उदयपुर, त्रिवेणी टेक्सटाईल्स उदयपुर, मोलानी स्प्रिंगस उदयपुर, सोनू पोल्ट्री फिड्स उदयपुर, संजीव ब्राईट इण्ड. मंडला, मेकल इण्ड. मंडला, लक्ष्मी इण्ड. मंडला, माँ नर्मदा गृह उद्योग मंडला, शारदा सीमेंट पाईप एण्ड स्टील प्रोडेक्ट मंडला, मधुरम बेकरी एण्ड पैकर्स इण्ड. शामिल है। जबकि जिले के बाहर से नव भारत फर्टिलाईजर्स नरसिंहपुर, आमधनी प्रा.लि. इंदौर (एमआरएफ टायर / बजाज / सोलर कंपनी) प्रथम एजुकेशन जबलपुर, प्रतिभा सीनटेक्स पीथमपुर, वैभव इंटरप्राईजेस नागपुर, वर्धमान फेब्रिक्स बुधनी एवं कुलोदय टेक्नोपेक प्रा.लि. दमनवापी, ऐनॉड मेंटल डोभी, श्री प्रोडक्ट मंडला, एसबीआई लाईफ मंडला रॉस पॉलीपैक मनेरी, फ्रीडम एम्पलोयीबिलिटी मंडला, युवा शक्ति फाउंडेशन पीथमपुर, यशस्वी स्किल लिमिटेड- टेस्ला ट्रांसफॉर्मस, वर्धमान यार्न्स मंडीदीप, पुखराज हर्बल जबलपुर, ग्रामीण कुटा फाईनेंस, एसएस सिक्योरिटी भिलाई, ग्रीन मैक्स भोपाल, ट्रिडेंट ग्रुप बूधनी इंडिया, राजस्थान टेक्सटाइल, आरएसडब्ल्यूएम राजस्थान, जुब इन्नोमींड्स मनेरी, मुंद्रा सोलर प्लांट, फिटर इंडिया ऑटोमोबाईल- भारतीय जीवन बीमा निगम मंडला, माँ नर्मदा गृह उद्योग, चेकमेट सिक्योरिटी, मुंजाल ऑटो अहमदाबाद तथा मुशाशी ऑटो दिल्ली मेले में शामिल हुई । कंपनियों द्वारा युवाओं की योग्यता के आधार पर इंटरव्यू- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और चयन प्रक्रिया की गई ।
कलेक्टर का स्पष्ट संदेश: हर युवा को मिलना चाहिए अवसर -
इस ऐतिहासिक आयोजन के पीछे जिले के कलेक्टर श्री मिश्रा का मजबूत संकल्प और दूरदर्शी सोच है। कलेक्टर का उद्देश्य है कि जिले का कोई भी युवा रोजगार के अवसर से वंचित न रहे। उनका स्पष्ट संदेश है कि हर योग्य युवा को रोजगार दिलाना हमारी प्राथमिकता है। इसी सोच के साथ प्रशासन ने मेले की व्यवस्थाओं को युद्धस्तर पर पूरा किया है। ताकि युवाओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो और भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी एवं सुचारू तरीके से संचालित हो।
तैयारियां पूरी- व्यवस्थाएं दुरुस्त -
रोजगार मेले को सफल बनाने के लिए आयोजन स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं हुई। पंजीयन काउंटर- कंपनियों के लिए अलग- अलग इंटरव्यू कक्ष / डेस्क- युवाओं के बैठने की व्यवस्था- मार्गदर्शन एवं सहायता केंद्र- जानकारी व दस्तावेज़ जांच व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया गया ।
युवाओं के लिए मॉक इंटरव्यू की तैयारी -
मेले को और अधिक उपयोगी बनाने के लिए युवाओं को मॉक इंटरव्यू की विशेष तैयारी के लिए कलेक्टर श्री मिश्रा ने सभी आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर्स एवं जिला स्तरीय अधिकारियों का निर्देशित किया गया था कि प्रतिभागियों को विशेष मॉक इंटरव्यू- रिज्यूम बनाना बताया जाए। युवा वास्तविक साक्षात्कार में आत्मविश्वास के साथ बेहतर प्रदर्शन कर सकें। युवाओं को इंटरव्यू प्रक्रिया, बॉडी लैंग्वेज, संचार कौशल और सामान्य प्रश्नों की जानकारी देकर युवाओं की झिझक दूर करने और उनकी क्षमताओं को निखारने में सहायक रही।
युवाओं में दिख रहा जोश- रोजगार को लेकर नई उम्मीद -
रोजगार मेले की जानकारी मिलते ही युवाओं में उत्साह और उम्मीद की लहर है। यह रोजगार मेला मंडला जिले के लिए एक नई पहचान बनने जा रहा है- जहां युवा अपने सपनों की शुरुआत हुई । 20 जनवरी को हुए वृहद रोजगार मेला निश्चित रूप से हजारों युवाओं के लिए सपने पूरे करने का मंच और जिले के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित रहा ।

0 comments:
Post a Comment